
सौरव गांगुली
दादा ने सेंट जेवियर्स कॉलेज से कॉमर्स में ग्रैजुएट किया और बाद में उन्हें पीएचडी की उपाधि भी दी गयी।

सचिन तेंदुलकर
सचिन ने बचपन में ही बल्ला थाम लिया था लिहाजा उन्होंने सिर्फ 12वीं तक की ही पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई शार्दाश्रम विद्यामंदिर से पूरी की थी।

वीरेंद्र सहवाग
सहवाग ने जामिया मिलिया युनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री हासिल की थी।

वीवीएस लक्ष्मण
लक्ष्मण टीम के सबसे पढ़े लिखे खिलाड़ी रहे है, उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई छोड़कर क्रिकेट के मैदान पर अपना करिश्मा दिखाया।

राहुल द्रविड़
द्रविड़ ने बेंगलुरू के सेंट जोसेफ हाई स्कूल से पढ़ाई की और इसके बाद कॉमर्स से स्नातक की डिग्री हासिल की। द्रविड़ सेंट जोसेफ कॉलेस से एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे तभी उनका चयन भारतीय टीम में हो गया।

युवराज सिंह
युवी ने डीएवी स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई की। जिसके बाद उनके पिता ने उन्हें क्रिकेट के मैदान में ले आये।

अजीत अगरकर
अगरकर ने भी शारदाश्रम विद्यामंदिर से अपनी पढ़ाई की और रूपरेल कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की।

अनिल कुंबले
कुंबले ने होली सेंट इंग्लिश स्कूल से स्कूली पढ़ाई पूरी की। जिसके बाद बसुवंगड़ी नेशनल कॉलेज से उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की।

जवागल श्रीनाथ
श्रीनाथ ने बी इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग की डिग्री मैसूर के जयचमरजेंद्र कॉलेज से हासिल की।

जहीर खान
जहीर ने श्रीरामपुर से स्कूली पढ़ाई के बाद इंजीनियरिंग की पढाई शुरु की लेकिन क्रिकेट के लिए पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया।

एमएस धोनी
क्रिकेट में आने से पहले धोनी सिर्फ 10वीं तक की पढ़ाई की थी। लेकिन बाद में उन्होंने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज में दाखिला लिया और 12वीं की पढ़ाई के बाद बी.कॉम की डिग्री हासिल की।

गौतम गंभीर
गंभीर ने दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद हिंदू कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की।

विराट कोहली
कोहली ने विशाल भारती स्कूल से पढ़ाई करने के बाद क्रिकेट के मैदान में अपना कैरियर शुरु कर दिया।

रविचंद्रन अश्विन
अश्विन ने पद्म शेसाद्री बाल भवन से स्कूली पढ़ाई की और बाद में उन्होंने एसएसएन कॉलेज से आईटी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की।

सुरेश रैना
रैना ने दसवीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद ही क्रिकेट के मैदान पर अपना कैरियर शुरु कर दिया था।

रोहित शर्मा
रोहित ने स्कूली पढ़ाई आवर लेडी स्कूल से पूरी की और बाद में बेहतर क्रिकेट के चलते उन्हें स्वामी विवेकानंद ने स्कॉलरशिप दी।

अजिंक्या रहाणे
रहाणे ने बारहवीं तक की ही पढ़ाई की। उन्होंने एसवी जोशी हाई स्कूल डोंबीवली से पूरी की थी।

शिखर धवन
धवन ने सिर्फ दसवीं तक की ही पढ़ाई की है।

उमेश यादव
उमेश शंकर राव चौहान विद्यालय कापखेड़ा से स्कूली पढ़ाई पूरी की थी।

स्टूअर्ट बिन्नी
बिन्नी ने सेंट जोसेफ इंडियन हाई स्कूल से दसवीं की पढ़ाई पूरी की। इसके आगे वह पढ़ाई नहीं कर सके।


Click it and Unblock the Notifications