For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत-दक्षिण अफ्रीका फाइनल में बने 6 बड़े रिकॉर्ड

मुंबई। वानखेड़े वनडे में शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। सीरीज के निर्णायक मैच में 214 रनों से हारने के बाद टीम इंडिया पर कई सवाल उठ रहे हैं। जिस तरह से भारतीय गेंदबाजों की धज्जियां अफ्रीकी बल्लेबाजों ने उड़ायी है उसने गेंदबाजों की कलई खोल कर रख दी है।

क्रिकेट के 5 ऐसे रिकॉर्ड जिसे आपने कभी नहीं सुना होगा

टीम के डायरेक्टर ने वानखेड़े के पिच क्यूरेटर पर भी सवाल खड़े किये हैं। लेकिन इन सबके के बीच वानखेड़े स्टेडियम में कई ऐसे रिकॉर्ड बने जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। पांचवे वनडे में बने रिकॉर्ड पर डालते हैं एक नजर

दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार भारत में जीती द्वीपक्षीय सीरीज

दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार भारत में जीती द्वीपक्षीय सीरीज

पिछली पांच द्वीपक्षीय सीरीज में पहली बार दक्षिण अफ्रीका ने भारत में सीरीज अपने नाम की है।

दूसरी बार तीन बल्लेबाजों ने जड़ी सेंचुरी

दूसरी बार तीन बल्लेबाजों ने जड़ी सेंचुरी

ऐसा दूसरी बार हुआ है जब किसी टीम के तीन खिलाड़ियों ने सेंचुरी लगायी हो। इससे पहले जनवरी 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला, रिली रोसू और एबी डिविलियर्स ने सैकड़ा लगाया था।

भारत के खिलाफ सबसे तेज पांच शतक

भारत के खिलाफ सबसे तेज पांच शतक

भारत के खिलाफ महज 9 पारियों में पांच सबसे तेज शतक जमाने का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स अपने नाम किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाक के सलमान बट के नाम है जिन्होंने 18 पारियों में 5 शतक लगाये है।

छह बार हासिल किया 400 से अधिक का आंकड़ा

छह बार हासिल किया 400 से अधिक का आंकड़ा

400 रन का आंकड़ा पार करने वाली दक्षिण अफ्रीका ऐसी टीम है जिसने यह कारनाम छह बार किया है।

8वीं बार आखिरी मैच से हुआ सीरीज का फैसला

8वीं बार आखिरी मैच से हुआ सीरीज का फैसला

भारत में खेली गयी द्वीपक्षीय सीरीज में आठवीं बार ऐसा हुआ है जब सीरीज का फैसला आखिरी मैच में हुआ हो।

एक पारी में लगे 20 छक्के

एक पारी में लगे 20 छक्के

एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में यह दूसरा ऐसा मौका है जब एक पारी में 20 छक्के लगे हों। इससे पहले न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 22 छक्के लगाये थे।

भुवनेश्वर कुमार ने लुटाये 106 रन

भुवनेश्वर कुमार ने लुटाये 106 रन

वनडे पारी में सर्वाधिक रन लुटाने के मामले भुवनेश्वर कुमार दूसरे ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने 106 रन लुटाये हैं, इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के माइक लुइस ने 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 113 रन लुटाये थे।

123 पारी में बनाये सर्वाधिक 6000 रन

123 पारी में बनाये सर्वाधिक 6000 रन

इस मैच में हाशिम अमला ने महज 123 पारियों में 6000 रन बनाने वाले एकलौते खिलाड़ी बन गये हैं। उन्होंने विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ा है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+