जब मैदान में हाथापाई पर उतर आए क्रिकेटर, जानें IPL की 5 बड़ी लड़ाईयां
नयी दिल्ली। क्रिकेट को जेंटलमैन गेम कहा जाता है। खेल हार-जीत का है। एक टीम जीतती है तो दूसरे को हारना पड़ता है। लेकिन कई बार हार-जीत के बीच ये जैंटलमैन गेम शर्मिंदगी से भर जाता है। खिलाड़ी खेल छोड़कर बहस और हाथापाई पर उतर जाते हैं।
यूं ही नहीं बाहर हुए हैं हर्षा भोगले आईपीएल के कमेंट्री पैनल से
ऐसे में हम आज आपको बता रहे हैं आईपीएल की वो लड़ाईयां जिसने क्रिकेट को शर्मसार कर दिया। खिलाड़ियों ने एक दूसरे को थप्पड़ तक जड़ दिए। इन सभी लड़ाईयों में से हम आपको उन टॉप 5 लड़ाईयों से रुबरु करवाते हैं जो आईपीएल के लिए शर्म की बात है।

हरभजन और श्रीसंत का थप्पड़ कांड
किंग्स इलेवन पंजाब ने मुंबई इंडियन्स को हराकर जीत हासिल की। इस बात से नाराज हरभजन ने बीच मैदान में पंजाब के गेंजबाज श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था, जिसके बाद श्रीसंत मैदान पर रोने लगे थे। हलांकि बाद में हरभजन सिंह पर जुर्माना लगाया गया था।

केरोन पोलार्ड और मिचेल स्टार्क
आईपीएल मैच के दौरान मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच इस झड़प को कोई नहीं भूल सकता। स्ट्राइक ने पोलार्ड को परेशान करने के लिए पहली गेंद बाउंसर फेंकी। जब वो दूसरी भी गेंद इसी तरह फेंकने लगे तो पोलार्ड क्रीज से हट गए, लेकिन स्टार्क ने गेंद फेंकते वक्त ऐसा एक्शन किया मानो वो पोलार्ड को मारने आए हो। इस बात से नाराज पोलार्ड भी अपना बल्ला उठा लिया और स्ट्राइक को मारने की धमकी दी।

विराट कोहली और गौतम गंभीर
आईपीएल के इस मैच में टीम इंडिया के दो दिग्गज खिलाड़ी भिड़ गए थे। विराट ने लगाता र दो छक्के मारे और तीसरा मारने के चक्कर में आउट हो गए। जब कोलकाता की टीम विकेट की खुशी मनाने लगी तो विराट ने आपा खो दिया। जिसे लेकर गंभीर और विराट के बीच भिड़ंत हो गई।

पोलार्ड और शेन वाटसन
मुंबई इंडियन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच में पोलार्ड और शेन वाटसन भिड़ गए। पोलार्ड ने वाटसन को देखकर कुछ अजीब सी आवाज निकाली, जिसपर वाटसन नाराज हो गए। बाद में वाटसन ने फील्डिंग कर रहे पोलार्ड को चिढ़ाया और विवाद इतना बढ़ा कि कप्तान ने वाटसन को ड्रेसिंग रुम से जाने को कह दिया।

गांगुली और वार्न
कोलकाता के लिए बल्लेबाजी कर रहे सौरव गांगुली का कैंच राजस्थान रॉयल्स के ग्रीम स्मिथ ने पकड़ा, लेकिन गांगुली को इस कैच आउट पर संशय हुआ और उन्होंने थर्ड अंपायर की अपील कि, जिसके बाद उन्हें नॉट आउट करार दिया गया, जिसके बाद राजस्थान के कप्तान शेन वार्न और गांगुली के बीच विवाद शुरु हो गया। विवाद काफी बड़ा हो गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications