
इस फोटो के वायरल होने से बढ़े थे चर्चे-
इस फोटो के वायरल होने से सोशल मीडिया पर भी कई यूजर्स ने अटकलें लगा ली कि ये दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। जबकि सच यह है कि तमन्ना और अब्दुल रज्जाक उस ज्वैलरी शॉप में तब दिखाई दिए जब दुबई में उसकी ओपनिंग साल 2017 में हुई थी। इस ओपनिंग के तौर पर दोनों की वहां मौजूदगी थी।
इसी बीच, यह पहली बार नहीं है जब अभिनेत्री को लेकर इस तरह की अफवाहें सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह से फैल गई।
20 साल की हुई शिखर धवन की बेटी, बर्थडे पर शेयर किया दोनों के डांस का VIDEO

पहले क्रिकेटर, फिर एक्टर अब डॉक्टर से जुडा नाम-
उनका नाम कभी क्रिकेटर तो कभी एक्टर के साथ जुड़ता रहा और अब डॉक्टर के साथ उनका उनका नाम जोड़ा जा रहा है। इस तरह की अफवाहों से लगता है जैसे तमन्ना इस समय सारे काम छोड़कर केवल एक पति की तलाश कर रही हैं। हालांकि तमन्ना को प्यार करने में विश्वास है लेकिन वे इस तरह की अफवाहों पर कतई भी खुश नहीं होती हैं जो उनकी निजी जिंदगी की गलत तस्वीर पेश करती हो।

रज्जाक बुमराह पर सफाई देकर चर्चा में-
वहीं, भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर विवादित टिप्पणी करके चर्चा में आने वाले पाकिस्तान के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी अब्दुल रज्जाक ने हाल ही में ही अपने बयान को लेकर सफाई दी है। अब्दुल रज्जाक ने भारतीय टीम के यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह को बेबी बॉलर बताया था, जिसे लेकर उन्होंने अब सफाई दी है। अब्दुल रज्जाक का मानना है कि उनके बयान को मीडिया में गलत तरीके से पेश किया गया।
उन्होंने कहा, ‘मैं व्यक्तिगत रूप से कही से भी बुमराह के खिलाफ नहीं हूं। मैं केवल उनकी तुलना ग्लेन मैकग्रा, वसीम अकरम, कर्टली एम्ब्रोस, शोएब अख्तर से कर रहा था। उनका सामना करना बहुत मुश्किल होता। मेरी टिप्पणियों को गलत तरीके से लिया गया।'


Click it and Unblock the Notifications
