जानिए 20 ओवर का हुआ सेमीफाइनल तो भारत को मिलेगा कितना लक्ष्य
नई दिल्ली। भारत-न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी विश्व कप 2019 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में खेला जा रहा है। दोनों टीमें यहां जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट कटवाना चाहेंगी। न्यूजीलैंड ने टाॅस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। भारतीय गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड पर दबाव डाला लेकिन दर्शक उस समय निराश हो गए जब बीच में बारिश ने खलल डाल दिया। बारिश के जोर से होने के कारण मैच रोकना पड़ा। न्यूजीलैंड ने 46.1 ओवर में 5 विकेट पर 211 रन बना लिए हैं। अब सवाल यह है कि अगर ओवरों में कटाैती होती है तो भारत को कितने का लक्ष्य मिलता है, तो आइए इसके बारे में हम आपतो रूबरू करवाते हैं-

20 ओवर का हुआ मैच तो इतने का मिलेगा लक्ष्य
अगर लंबे समय तक बारिश होती है और अंत में भारत को 20 ओवर खेलने का माैका मिलता है तो नियम के अनुसार भारत को 140 रनों का लक्ष्य मिलेगा। ऐसा हुआ तो भारत के लिए यह मैच जीतना आसान नहीं रहने वाला क्योंकि बारिश के कारण आउट फिल्ड गीली होगी जिस कारण बल्लेबाजों के लिए गेंद को बाउंड्री तक पहुंचना आसान नहीं रहेगा।

न्यूजीलैंड पूरे ओवर नहीं खेला तो भारत को मिलेगा इस तरह का लक्ष्य-
46 ओवर में 237 का लक्ष्य
40 ओवर में 223 का लक्ष्य
35 ओवर में 209 का लक्ष्य
30 ओवर में 192 का लक्ष्य
25 ओवर में 172 का लक्ष्य
20 ओवर में148 का लक्ष्य
VIDEO : सेमीफाइनल में धोनी से हुई दो 'बड़ी गलती' तो चीख पड़े विराट

क्या है रिजर्व डे का गणित
मौजूदा वर्ल्ड कप में पिछले 2 विश्व कप की तुलना में कई नियम बदले हैं। 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले के लिए सुपर ओवर की भी व्यवस्था है। पिछले विश्व कप में सिर्फ फाइनल मुकाबले में सुपर ओवर दिया गया था। मान लीजिए अगर भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मैच बारिश के कारण रद्द हो जाता है तो यह मैच अगले दिन रिजर्व डे के ताैर पर करवाया जाएगा। यानि की दर्शकों को आज मैच रद्द होने पर निराश होने की जरूरत नहीं है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
