For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC World Cup 2019 : जानिए विश्व कप के लिए कब होगी टीम इंडिया की घोषणा और क्या है पूरी प्रक्रिया

क्रिकेट प्रेमियों का सबसे पसंदीदा टूर्नामेंट यानि की आईसीसी क्रिकेट विश्व कप को शुरू होने में ज्यादा लंबा समय नहीं बचा है। लेकिन इसकी तैयारियों में सभी 10 टीमें (इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण...

नई दिल्ली। क्रिकेट प्रेमियों का सबसे पसंदीदा टूर्नामेंट यानि की आईसीसी क्रिकेट विश्व कप को शुरू होने में ज्यादा लंबा समय नहीं बचा है। लेकिन इसकी तैयारियों में सभी 10 टीमें (इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, श्रीलंका, विंडीज और अफगानिस्तान) जोरों से जुट गई हैं। टीम में किन खिलाड़ियों को जगह मिलेगी और किन्हें नहीं इसका फैसला करने का समय भी आ चुका है। अगर कोई खिलाड़ी फाॅर्म से बाहर होता है या फिर चोटिल हो जाता है तो उसका टूर्नामेंट से बाहर होना तय है। वहीं भारतीय क्रिकेट फैंस अभी भी इस इंतजार में बैठे है कि आखिर कब टीम का ऐलान होगा।

कब होगी टीम इंडिया की घोषणा

कब होगी टीम इंडिया की घोषणा

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने तो पहले यह साफ किया कि कप्तान विराट कोहली चाैथे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। वहीं इसके अलावा टीम मैनेजमेंट को यह भी सूचना दी कि आगामी विश्व कप के लिए संभावित 30 खिलाड़ियों की लिस्ट 25 मार्च तक चुननी होगी। वहीं संभावित 15 खिलाड़ियों की लिस्ट टूर्नामेंट के शुरू होने के एक महीने पहले जारी करनी होगी।

क्या है पूरी प्रक्रिया

क्या है पूरी प्रक्रिया

ऐसे में अब यह तय है कि सभी टीमों की घोषणा आईपीएल सीजन 12 के बीच होगी। इसका मतलब यह निकला कि जो खिलाड़ी सोच रहे है कि आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर वापसी की दावेदारी रखेंगे तो उनका यह चांस बहुत कम बनने वाला है। हालांकि, 2016 से लागू हुए नए सदस्यीय प्लेइंग एग्रीमेंट (एमपीए) के तहत, भाग लेने वाली टीमों को किसी भी आईसीसी इवेंट के लिए अंतिम नामों की घोषणा करने की आवश्यकता नहीं है, खासकर विश्व कप। ICC के एक अधिकारी के हवाले से कहा गया, "टीमों के पास टूर्नामेंट से पहले सात दिनों तक कभी भी 15 में खिलाड़ियों को बदलने का विकल्प है, जिसके बाद ICC की तकनीकी समिति को इस तरह के बदलाव को मंजूरी देना पड़ती है।" यानि कि अगर कोई खिलाड़ी आईपीएल दाैरान चोटिल हो जाता है या किसी अन्य कारण नहीं खेल पाता तो टूर्नामेंट के शुरू होने के एक सप्ताह पहले संभावित 15 में बदलाब किया जा सकता है।

दक्षिण अफ्रीका से होगा पहला मुकाबला

दक्षिण अफ्रीका से होगा पहला मुकाबला

विश्व कप की शुरूआत 30 मई को होगी, जिसका फाइनल मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाएगा। भारत का पहला मुकाबला 5 जून को साउथम्पटन में दक्षिण अफ्रीका से होगा। इसके शुरू होने से पहले भारतीय टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 टी20 और पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके समाप्त होते ही यह भी तय हो जाएगा कि काैन सी 15 सदस्यीय टीम इंग्लैंड जाएगी।।

Story first published: Monday, February 18, 2019, 19:37 [IST]
Other articles published on Feb 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+