For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जानिए दुनिया में किस खिलाड़ी की है सबसे अधिक कमाई, किस नंबर पर हैं विराट

नई दिल्ली। सबसे अधिक कमाई करने वाले खिलाड़ियों के नामों की लिस्ट फोर्ब्स ने जारी कर दी है। कोहली को फोर्ब्स की 2019 में विश्व के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एथलीटों में जगह मिली है। बड़ी बात यह है कि वो भारत के इकलाैते ही ऐसे खिलाड़ी हैं जो 100 की लिस्ट में शामिल हैं। कोहली को इस सूची में 100वां स्थान प्राप्त हुआ है। भारत की ओर से खेलने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को बीसीसीआई से अनुबंध के तौर पर पैसे मिलते हैं। इसके अलावा विराट आइपीएल और विज्ञापन के जरिए काफी पैसा कमाते हैं। फिलहाल, कोहली हिमलाया, मिंत्रा, गूगल डुओ, प्यूमा, हीरो मोटोकॉर्प और कोलगेट जैसे कई बड़े ब्रैंड से जुड़े हैं।

कोहली दुनिया को एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं जो सबसे ज्यादा कमाई करने वाले दुनिया के टॉप-100 खिलाड़ियों की फोर्ब्स की लिस्ट में लगातार तीसरी बार बने हुए हैं। कोहली 2017 में 141 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ 89वें और 2018 में 166 करोड़ रुपए की कमाई के साथ 83वें नंबर परथे। जून 2018 से लेकर जून 2019 तक उनकी कमाई करीब 7 करोड़ रुपए बढ़कर 173.3 करोड़ रुपए पहुंच गई।

फुटबॉलर हैं टॉप पर
इस सूची में बार्सिलोना और अर्जेटीना के फुटबॉलर लियोन मेसी पहले स्थान पर हैं। उनकी पिछले साल की कमाई 881.72 करोड़ रुपए रही। रोनाल्डो ने पिछले एक साल में 756.35 करोड़ रुपए कमाए। इस लिहाज से टॉप-100 के पहले स्थान पर मौजूद मेसी और आखिरी स्थान पर स्थित कोहली की कमाई में करीब 5 गुना का अंतर रहा। वहीं टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स टॉप-100 में शामिल एकमात्र महिला हैं। बीते साल उनकी कमाई 202.5 करोड़ रुपए रही। टेनिस खिलाड़ियों के पुरुष वर्ग में रोजर फेडरर ने 647 करोड़ रुपए की कमाई के साथ पांचवें स्थान पर कब्जा जमाया।

Story first published: Thursday, June 13, 2019, 17:04 [IST]
Other articles published on Jun 13, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+