For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जानिए, कौन हैं दिलीप सरदेसाई जिन्हें गूगल ने डूडल बनाकर किया है याद

नई दिल्ली। गूगल जन्मदिन और पुण्यतिथि पर खास अंदाज में डूडल बनाकर वरिष्ठ लोगों को याद करता है। इसी क्रम में गूगल ने बुधवार यानि आठ अगस्त को एक खास डूडल तैयार कर इस महान शख्सियत को उनके जन्मदिन पर याद किया है।

कौन हैं दिलीप सरदेसाई?
दिलीप सरदेसाई का आज 78वां जन्मदिन है। वह भारत के मशहूर क्रिकेटर रहे। दिलीप को धीमी गेंदों के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी के लिए जाना जाता था।'नवयुग आदमी' के नाम से लोकप्रिय दिलीप सरदेसाई का जन्म 8 अगस्त 1940 को हुआ था। 1959-60 में अंतर-विश्वविद्यालय रोहिनटन बारिया ट्रॉफी में दिलीप की बल्लेबाजी ने उन्हें विश्व पटल पर लाकर खड़ा कर दिया उनकी इस पारी की बदौलत उन्हें क्रिकेट में काफी ख्याति मिली।उन्होंने 87 की औसत से 435 रन बनाए थे। सरदेसाई ने इंडियन यूनिवर्सिटीज की तरफ से पाकिस्तान टीम के खिलाफ अपने प्रथम-श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत की।

इंग्लैंड के खिलाफ पदार्पण:
1961 में कानपुर में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए सरदेसाई ने डेब्यू किया और देश के लिए 30 टेस्ट मैच खेले। दिलीप सरदेसाई ने 1972 में संन्यास लिया। उन्होंने अपना आखिरी मैच दिल्ली में खेला। उन्होंने 5 शतकों और 9 अर्धशतकों की मदद की 2001 रन बनाए। इस दौरान सरदेसाई का औसत 38.48 का रहा।

दिलीप सरदेसाई ने समाजशास्त्री नंदिनी को हमसफर के तौर पर चुना। वह भारतीय सेंसर बोर्ड की सदस्य है। उनके बेटे राजदीप सरदेसाई देश के बड़े पत्रकारों में शुमार हैं। दिलीप की बेटी शोनाली वॉशिंगटन स्थित विश्व बैंक में वरिष्ठ सामाजिक विज्ञानी हैं। दो जुलाई, 2007 को दिलीप सरदेसाई का बॉम्बे अस्पताल में छाती में संक्रमण के चलते निधन हो गया था।

Story first published: Wednesday, August 8, 2018, 12:39 [IST]
Other articles published on Aug 8, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+