सचिन, गांगुली, द्रविड़, लक्ष्मण सहवाग कौन है आंकड़ो के हिसाब से बेहतर

लखनऊ। भारतीय क्रिकेट का सुनहरा दौर वीरेंद्र सहवाग के संन्यास के बाद लगभग खत्म हो चुका है। यह वह दौर था जब टीम इंडिया में सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण, राहुल द्रविड़ शामिल थे। 90 से 2000 के दशक में इन खिलाड़ियों ने अपने बल्ले के दम पर टीम इंडिया को विश्व क्रिकेट में नयी उंचाइयों तक पहुंचाया। ज्यादातर समय इन पांचों खिलाड़ियों ने एक साथ टीम में खेला।

मुल्तान का सुल्तान, जिसने किया हर बॉलर का शिकार

इन दिग्गज बल्लेबाजों ने दुनियाभर में के गेंदबाजों को धज्जियां उड़ा कर रख दी थी। इन बल्लेबाजों को विकेट लेना दुनिया के किसी भी गेंदबाज के लिए हमेशा से चुनौती रहती थी। लेकिन इन पाचों बल्लेबाजों के मैच जिताऊ योग्यता के बारे में बात करें तो सवाल काफी बड़ा हो जाता है आज हम आंकड़ों के आधार पर आपको बताने की कोशिश करेंगे कि किस खिलाड़ी में मैच जिताने की योग्यता बेहतर थी। हालांकि कि आंकड़ों के आधार पर गांगुली चौथे पायदान पर आते हैं लेकिन बतौर कप्तान उनकी उपलब्धियों को भुलाया नहीं जा सकता है।

जीत का औसत- वीरेंद्र सहवाग

जीत का औसत- वीरेंद्र सहवाग

जिन मैचों में वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया के लिए खेला उनमें टीम की जीत का औसत 40.38 फीसदी है जबकि सचिन का 36 फीसदी, लक्ष्मण का 35.04, द्रविड़ का 34.14 और गांगुली का 32.74।

औसत मैच जिताऊ खिलाड़ी

औसत मैच जिताऊ खिलाड़ी

टेस्ट मैचों में जिनमें भारतीय टीम को जीत हासिल हुई उन खिलाड़ियों के औसत पर नजर डालें तो द्रविड़ का औसत 65.78, तेंदुलकर का 61.93, जबकि लक्ष्मण 55.90, सहवाग 54.65 और गांगुली का 46.61 फीसदी है।

जिताऊ मैचों में सैकड़ा

जिताऊ मैचों में सैकड़ा

जिन मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली उसमें द्रविड़ ने 15 मैच जिताऊ सैकड़े लगाये जबकि लक्ष्मण ने 7, सचिन ने 20 जबकि वीरेंद्र सहवाग ने 8 और गांगुली ने 4 मैच जिताऊ सेंचुरी लगायी है।

जीतने वाले मैच में सर्वाधिक स्कोर

जीतने वाले मैच में सर्वाधिक स्कोर

जिन मैचों में भारत को जीत प्राप्त हुई है उसमें सर्वाधिक रन का औसत 40.74 सहवाग का रहा है जबकि लक्ष्मण, द्रविड़, तेंदुलकर, गांगुली का औसत 38.83, 38.61, 37.34, 31.66 रहा है।

चौथी इनिंग में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

चौथी इनिंग में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

चौथी इनिंग में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में लक्ष्मण सबसे आगे हैं। चौथी इनिंग में लक्ष्मण का औसत 40.55, राहुल द्रविड़ का 40.38, गांगुली का 37.56 और तेंदुलकर का 36.93 रहा है जबकि सहवाग का 31.06 है।

टीम इंडिया और भारतीय क्रिकेट से जुड़े 10 रोचक तथ्य

टीम इंडिया और भारतीय क्रिकेट से जुड़े 10 रोचक तथ्य

टीम इंडिया और भारतीय क्रिकेट से जुड़े 10 रोचक तथ्य

Story first published: Wednesday, October 21, 2015, 12:30 [IST]
Other articles published on Oct 21, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+