जानिए ईद पर आपके फेवरेट क्रिकेटर्स ने कैसे दी मुबारकबाद
नई दिल्ली। आज भारत समेत दुनियाभर में ईद-उल-अजहा का त्यौहार मनाया जा रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति ने ईद-उल-जुहा के मौके पर देशवासियों को बधाई दी है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा है। कई पूर्व और वर्तमान भारतीय क्रिकेटरों ने भी सोशल मीडिया पर अपने फैंस और करीबियों को इस बड़े त्योहार की बधाई दी।
|
मोहम्मद शमी
मोहम्मद शमी ने ट्विटर पर अपनी बेटी के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- "आपको और आपके परिवार के लिए बहुत खुशियों वाला और समृद्ध ईद-उल-अजहा मुबारक हो। अल्लाह आपकी मुरादों को पूरा करे और जिंदगी को खुशी और समृद्धि से भर दे। ईद-उल-जुहा मुबारक हो।"
|
गौतम गंभीर
आईपीएल में कोलकाता नाइट राईडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने ट्विटर पर लिखा- "आपकी ईद परिवार के प्यार और दोस्तों के आनंद से भर जाए।"
|
वीरेंद्र सहवाग
पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, "सभी ईद मनाने वालों को को ईद मुबारक। शांति, प्यार और भाईचारा बना रहे।"
|
इरफान पठान
इरफान पठान ने अपने पिता के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है, "सभी को ईद मुबारक हो।"
|
युवराज सिंह
सिक्सर किंग के नाम से मशहूर भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
