Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'मुल्तान के सुल्तान' ने कहा कि अगर क्रिकेट 'फिल्म' है तो आप 'शोले' हैं सनी पा जी

नई दिल्ली। आज भारतीय क्रिकेट के नायाब हीरों में से एक सुनील गावस्कर का जन्मदिन है। 'सनी सर' और 'जिब्राल्टर की चट्टान' के नाम से विख्यात गावस्कर ने आज अपने जीवन के 66 साल पूरे कर लिये हैं। उन्हें जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा है।

लेकिन 'सनी सर' को सबसे दिलचस्प बधाई दी है 'मुल्तान के सुल्तान' ने यानि की वीरेंद्र सहवाग ने। सहवाग ने ट्विटर पर लिखा कि सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में से एक सन्नी पाजी को जन्मदिन की शुभकामनाएं , अगर क्रिकेट 'फिल्म' है तो आप 'शोले' हैं। आप ने हेलमेट के बिना जो कुछ किया, वर्तमान समय में पूरे उपकरणों के साथ उतरने पर भी वैसा करना मुश्किल है।

आपको बता दें कि गावस्कर दुनिया के पहले बल्लेबाज थे जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन पूरे किये और 30 से अधिक शतक लगाये हैं। उन्होंने पदार्पण श्रृंखला में सर्वाधिक रन बनाने का रिकार्ड भी उन्हीं के नाम है। क्रिकेट के इस महान फनकार को वनइंडिया भी जन्मदिन की हार्दिक बधाई देता है और उनके स्वस्थ जीवन की कामना करता है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+