ISL 2016: तेंदुलकर और गांगुली की टीमों के बीच खिताबी मुकाबला आज
कोच्चि। आज हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के तीसरे सीजन का फाइनल है, आज यहां के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में शाम 7 बजे स्थानीय टीम केरला ब्लास्टर्स और एटलेटिको दे कोलकाता के बीच खिताबी भिड़ंत होंगी।
उम्मीद के मुताबिक आज का मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है, इस मुकाबले को देखने के लिए 50 हजार समर्थकों के उपस्थित होने के आसार है।
तेंदुलकर और गांगुली की टीमों के बीच खिताबी मुकाबला
गौरतलब है कि केरला ब्लास्टर्स टीम के सह मालिक मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और एटलेटिको दे कोलकाता के सह मालिक टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली हैं। ऐसे में मुकाबला और दिलचस्प होने की उम्मीद है।
कोलकाता बनाम केरल
केरल को स्थानीय दर्शकों का सपोर्ट मिल सकता है लेकिन कोलकाता भी आज जीतने के इरादे से ही मैदान में उतरेगी। कोलकाता आईएसएल में लगातार शानदार प्रदर्शन करती आई है। इस सीजन में उसने सिर्फ दो मैच गंवाए हैं। सेमीफाइनल के दूसरे चरण उसने दमदार मुंबई सिटी एफसी को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। कुल मिलाकर आज एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा, ऐसी उम्मीद की जा रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
