दक्षिण अफ्रीका के भारत दौरे से पहले टीम मौका-मौका एड की धमाकेदार वापसी
लखनऊ। विश्व कप के दौरान मौका-मौका एड की जबरदस्त लोकप्रियता तो आपको याद होगी। लेकिन दक्षिण अफ्रीकी टीम के भारत दौरे से पहले एक बार फिर से यह मौका-मौका एड वापस आ चुका है।
तो कोहली छीन सकते हैं धोनी से वनडे की कप्तानी?
स्टार स्पोर्ट चैनल पर अगल महीने से शुरु हो रही भारत-दक्षिण अफ्रीका की जंग से पहले मौका-मौका एड ने काफी लोकप्रियता बटोरनी शुरु कर दी है। इस एड की टैग लाइन है मुश्किल है मजा आएगा
विश्व कप के दौरान मौका-मौका एड को मिली लोकप्रियता से प्रेरित होकर चैनल ने एक बार फिर से मौका-मौका एड को भुनाने की कवायद शुरु कर दी है। इस एड में भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच विश्व कप के उस मैच को दिखाया गया है जिसमें टीम ने धमाकेदार जीत दर्ज की थी।
Mushkil Hoga, Tabhi Toh Mazaa Aayega! Watch India take on a star-studded South African side this October! #INDvSA https://t.co/dfXnx15bGH
— Star Sports (@StarSportsIndia) September 8, 2015 इस एड में दिखाया गया है कि किस तरह से दक्षिण अफ्रीकी टीम के सामने भारत की टीम बौनी नजर आ रही थी। लेकिन भारत ने बावजूद इसके एक बेहतरीन जीत दर्ज की है।
इस एड में डेल स्टेन को स्टेन गन बताया गया है। जबकि सभी खिलाड़ियों को काफी खतरनाक बताने की कोशिश की गयी है। लेकिन जैसे ही टीम इंडिया जीत दर्ज करती है एड में भारतीय खिलाड़ियों का बखान शुरु हो जाता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
