रोहित शर्मा ने सुनाया अपनी क्यूट बेटी को 'Gully Boy' रैप, वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली। आए दिन भारतीय क्रिकेटर्स सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ मस्ती करते हुए कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं, जो देखते ही देखते खूब वायरल हो जाते हैं। आईपीएल की तैयारी कर चुके मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी क्यूट बेटी समायरा के साथ एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में वह अपनी बेटी को रणवीर सिंह की फिल्म 'गली ब्वॉय' का रैप 'असली हिप हॉप' सुनाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो रोहित ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया है।
रोहित बिना रूके हुए इस गाने को अपनी बेटी समायरा को सुना रहे हैं। समायरा भी बहुत ध्यान से इस गाने को सुन रही हैं और बीच-बीच कुछ रिएक्शन भी दे रही है। रोहित की पत्नी रितिका सजदेह ने भी इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है- मैंने नौ महीने अपने बैली में इसे मोजार्ट सुनाया है और अब रोहित इसे गली ब्वॉय सुना रहे हैं। समायरा भी इसे सुनकर खुश है।
We all have a little bit of gully in us 🤙 pic.twitter.com/8wATT7YF4l
— Rohit Sharma (@ImRo45) March 23, 2019
बता दें कि मुंबई ने लीग का अपना पहला मैच 24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रात आठ बजे वानखेड़े स्टेडियम में खेलना है। सबकी निगाहें रोहित के प्रदर्शन पर होंगी क्योंकि विश्व कप भी नजदीक आ रहा है। ऐसे में रोहित चाहेंगे कि यहां से लय बनाकर विश्व कप में बरकरार रखी जाए। वहीं युवराज सिंह भी इस बार मुंबई में हैं। तीन बार की चैंपियन इस टीम की नजरें चाैथी बार खिताब जीतकर सबसे ज्यादा खिताब जीतने का इतिहास रचने पर होंगीं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
