वर्ल्ड कप : गांगुली बोले- मीडिया में मेरा बयान गलत पेश किया गया, सचिन ने दिया यह जवाब
नई दिल्ली। इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप में भारत का पाकिस्तान के साथ मुकाबला होना है या नहीं, इसका फैसला करना भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने सरकार पर छोड़ दिया है। लेकिन अभी भी दुनिया के दिग्गज क्रिकेटरो में इस बात पर बहस जारी है। कोई इस मैच के पक्ष में दिख रहा है तो कोई इसके खिलाफ है। सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में कहा था कि ये मैच होना चाहिए लेकिन इसके बाद गांगुली ने जो जवाब दिया वो चर्चा का विषय बन गया। इसके बाद गांगुली ने ट्वीट कर बताया कि उनका मतलब सचिन के बयान को काटना नहीं था।

सचिन ने किया था ये ट्वीट
दरअसल, विश्व कप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर सचिन ने कहा था, 'भारत ने विश्वकप में पाकिस्तान को हमेशा मात दी है। उन्हें एक बार फिर हराने का अच्छा मौका है। मुझे व्यक्तिगत तौर पर वॉक ओवर की स्थिति में 2 अंक देना बुरा लगेगा। हालांकि देश हित हमेशा से मेरे लिए सर्वोपरि रहा है, ऐसे में देश जो भी निर्णय लेगा मैं उसका समर्थन करूंगा।' सचिन की इस प्रतिक्रिया के बाद गांगुली ने कहा, 'वह (सचिन) पाकिस्तान के खिलाफ दो अंक चाहते हैं लेकिन मैं विश्व कप चाहता हूं। आप इसे जिस किसी भी तरीके से देखिए।' मीडिया में गांगुली का यह बयान सचिन के बयान को काटते हुए दर्शाया गया, जिसपर वह खुश हीं दिखे।
|
फिर गांगुली ने कही ये बात
गांगुली ने ट्वीट कर कहा कि मीडिया में बहुत सारे लोग मेरा बयान सचिन के खिलाफ दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। जब मैंने कहा कि मुझे विश्व कप चाहिए तो मेरी प्रतिक्रिया का उनके बयान से कोई लेना-देना नहीं है, और न ही उनके खिलाफ मेरा बयान है। पिछले 25 सालों से वह मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक है।' दादा के इस ट्वीट पर सचिन ने जवाब देते हुए कहा, 'कभी भी ऐसी आवश्यकता महसूस नहीं हुई की आप अपनी सफाई दें। हम सभी वही चाहते हैं जो हमारे देश के लिए सबसे अच्छा है।'

16 जून को होना है मैच
बता दें कि भार-पाकिस्तान का विश्व कप दाैरान 16 जून मैनचेस्टर में खेला जाना है, लेकिन पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद इस मैच पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। देश में आवाज उठी है कि जो आतंकियों को पनाह दे रहा है उसके खिलाफ भारतीय टीम को मैच नहीं खेलना चाहिए। वहीं हरभजन सिंह और गांगुली भी नहीं चाहते कि मैच हो। वहीं सुनील गावस्कर के अनुसार हम पाकिस्तान को हराकर बदला लेंगे। बता दें कि 14 फरवरी को हुए जम्मू- कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए, जिसके बाद देश में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा नजर आ रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
