For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोरोना से जंग के लिए खास बैट समेत कई सामान नीलाम करेंगे कोहली और डिविलियर्स

नई दिल्ली। इस समय पूरी दुनिया कोरोना वायरस से जंग लड़ रही है। देश की आर्थिक मदद के लिए बड़ी हस्तियां आगे आ रही हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भी अपने खास बैट समेट कई सामान नीलाम करने का फैसला लिया है। ये दोनों आईपीएल में दोनों राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए खेलते हैं। दोनों इंस्टाग्राम पर लाइव हुए। इस दाैरान दोनों दिग्गजों ने अपना कीमती सामान नीलाम करने का फैसला लिया।

डिविलियर्स नीलाम करेंगे खास बैट

डिविलियर्स नीलाम करेंगे खास बैट

एबी डिविलियर्स और कोहली ने 2016 में आईपीएल एक मैच के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए जिस बल्ले से शतक बनाए थे, वे उनकी नीलामी कर कोविड-19 महामारी के खिलाफ लडाई के लिए कोष जुटाएंगे। यह दोनों बल्लेबाज इसके अलावा क्रिकेट के अन्य सामानों की भी नीलामी करेंगे। इसमें गुजरात लायन्स के खिलाफ खेले गए उस मैच के इस्तेमाल किए गए ग्लव्स और टी-शर्ट भी शामिल है। कोहली और डिविलियर्स की शतकीय पारी से रॉयल चैलेंजर्स ने इस मैच में तीन विकेट पर 248 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। टीम ने इस मैच को 144 रन से जीता था।

ये सामान करेंगे नीलाम

ये सामान करेंगे नीलाम

डिविलियर्स ने कहा कि इस नीलामी से जो भी रकम आएगी, उसे वो कोरोना से लड़ने के लिए बने राहत कोष में दान देंगे। डिविलियर्स ने कहा कि नीलामी का आधा आधा हिस्सा वो साउथ अफ्रीका और भारत के लिए डोनेट करेंगे। डिविलियर्स ने कोहली से कहा कि हमने एक साथ कुछ अच्छी पारियां खेली है। गुजरात लायन्स के खिलाफ 2016 के आईपीएल का वह खास मैच था। मैंने 129 रन बनाए थे और आपने 100 के करीब स्कोर किया था। ऐसा हमेशा नहीं होता है जब दो बल्लेबाज शतक लगाते हो। यह मेरे लिए यह यादगार है। उन्होंने कहा कि मैं सोच रहा था कि हम कैसे मदद कर सकते हैं, इसीलिए मैंने आपको उस मैच में इस्तेमाल किए हुए बल्ले को लाने के लिए कहा था। मेरे पास अब भी वह शर्ट है। मैं अपने बल्ला, शर्ट, दस्ताने और आपके बल्ले एवं दस्तानों को नीलाम करना चाहूंगा। इससे बड़ी रकम जुटा सकते हैं।

कोहली ने भी भरी हामी

कोहली ने भी भरी हामी

कोहली ने भी डिविलियर्स के इस सुझाव पर हामी भरी। इस मैच में 109 रन बनाने वाले कोहली ने कहा कि यह शानदार विचार है। आप भारत में भी मदद करना चाहते हैं जहां बड़ी संख्या में आपके प्रशंसक है। यह काफी खास होगा। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मैं एक सत्र में इतने रन बना सकता हूं। मैंने उस साल के ज्यादातर चीजों को संभाल कर रखा है। इस परोपकार के लिए मैं कुछ भी देने को तैयार हूं।

Story first published: Saturday, April 25, 2020, 14:10 [IST]
Other articles published on Apr 25, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+