For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोहली ने तोड़ा डाॅन ब्रैडमैन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, कभी नहीं भूलेगी ये उपलब्धि

स्पोर्ट्स डेस्क(नोएडा) रन मशीन विराट कोहली का बल्ला फिर आग पकड़ चुका है। अब उनका शिकार बने हैं अफ्रीकी गेंदबाज। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन कप्तान कोहली ने 295 गेंदों में दोहरा शतक जड़ा। उन्होंने 336 गेंदों में 254 रन बनाए, जिसमें 33 चाैके व 2 छक्के शामिल रहे। इसी के साथ उन्होंने आस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सर डाॅन ब्रैडमैन का वो वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया जिसे तोड़ने के लिए बड़े-बड़े दिग्गज भी अंत में हार मान गए।

 तोड़ा ये रिकाॅर्ड

तोड़ा ये रिकाॅर्ड

दरअसल, कोहली ने जैसे ही पारी के 126वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लिया तो उन्होंने 150 रन पूरे कर लिए। इसी के साथ कोहली बताैर कप्तान टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा बार 150 या इससे अधिक रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने ब्रैडमैन को ही पछाड़ा है। डाॅन ब्रैडमैन ने आस्ट्रेलिया की कप्तानी करते हुए 8 बार 150 या इससे अधिक रनों की पारी खेली थी। वहीं कोहली ने 9वीं बार ऐसा कमाल कर दिखाया है।

ना भूलाने के लायक है कोहली की उपलब्धि

ना भूलाने के लायक है कोहली की उपलब्धि

कोहली की यह उपल्बधि कभी ना भूला पाने वाली है। ब्रैडमैन के किसी वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ना बहुत बड़ी बात है, जो कोहली ने कर दिखाया है। इस मामले में विंडीज के ब्रायन लारा, श्रीलंका के हमले जयावर्धने व साउथ अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ व आस्ट्रेिलया के माइकल क्लार्क पीछे हैं। इन चारों कप्तानों ने बताैर कप्तान 7 बार 150 या इससे अधिक रनों की पारी खेली है। अब इस मामले में कोहली सबसे आगे हैं, जिनको पीछे छोड़ना माैजूदा समय में किसी अन्य कप्तान के बस में नजर नहीं आ रहा।

10 महीने बाद निकली बड़ी पारी

10 महीने बाद निकली बड़ी पारी

बता दें कि करीब 10 महीने बाद कोहली के बल्ले से टेस्ट क्रिकेट में कोई बड़ी पारी निकली है। कोहली ने आखिरी शतक पिछले साथ दिसंबर में आस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया था। यह उनके टेस्ट करियर का 26वां शतक भी रहा। साथ ही कोहली भारत की तरफ से टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में 7वें स्थान पर आ गए हैं। कोहली ने पूर्व बल्लेबाज दिलीप वेंगसरकर को रनों के मामले में पीछे छोड़ दिया है। वेंगसकर ने 116 मैचों में 6868 रन बनाए थे, वहीं कोहली ने महज 81 मैचों में ही उन्हें पीछे छोड़ दिया है।

Story first published: Friday, October 11, 2019, 16:01 [IST]
Other articles published on Oct 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+