विराट कोहली और बीसीसीआई को ट्विटर पर फैंन्स ने कर दिया ट्रोल, जानिए वजह
नई दिल्ली। विराट कोहली इन दिनों फैन्स के देश छोड़ने वाले बयान को लेकर काफी चर्चा में थे। इस बयान के बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी। प्रशंसकोंं की विराट के बयान से शिकायत खत्म नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर विराट कोहली को फैंस अभी भी ट्रोल करने से पीछे नहीं रह रहे हैं।विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले फैंन्स के साथ फोटो शेयर की थी जिसके बाद विराट कोहली ट्विटर पर ट्रोल हो गए।
क्या है माजरा:
दरअसल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने से पहले विराट कोहली ने दिल्ली एयरपोर्ट पर फैंन्स के साथ फोटो खिंचवाई जिसे विराट कोहली और बीसीसीआई दोनों ने अपने-अपने ट्विटर हैंडल से शेयर की। बीसीसीआई ने फोटो के कैप्शन में लिखा अपने फैंन्स के लिए विराट हमेशा तैयार रहते हैं। इस ट्वीट के बाद विराट कोहली को ट्रोलर्स ने ट्रोल कर दिया इतना ही नहीं बीसीसीआई को भी ट्रोलर्स ने आड़े हाथ लिया। ट्रोलर्स ने कुछ ऐसे ट्वीट्स किए हैं...
|
बीसीसीआई का ट्विटर हैंडल है या विराट कोहली का ?
नमन नाम के एक ट्विर हैंडल से ट्वीट किया गया है जिसमें पूछा गया है कि ये बीसीसीआई का ट्विटर हैंडल है या विराट कोहली का? सिर्फ विराट कोहली को ही इतनी तवज्जो क्योंं दी जाती है औरों को क्यों नहीं?
|
जबरदस्ती पोज दे रहे विराट !
विराट कोहली के इस फोटो के लेकर दीपक वर्मा ने ट्वीट करते हुए कहा कि यह हैरत भरा है विराट को इस तरह खड़े होते देखना वही इतनी सभ्य तरीके से तो खड़े नहीं होते क्या वह जबरदस्ती पोज दे रहे हैं?
|
पब्लिक रिलेशन बढ़ाने की रणनीति है:
क्रिकेट कॉर्नर नामक एक हैंडल ने लिखा है कि यह विराट कोहली की पब्लिक रिलेश बढ़ाने की रणनीति है। भारत छोड़ो वाले बयान के बाद अपनी छवि सुधारने का एक तरीका।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
