For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC टेस्ट रैंकिंग में विराट हुए और मजबूत, पृथ्वी शॉ की दमदार एंट्री और जडेजा की धमाकेदार वापसी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले विराट कोहली को इसका फायदा मिला है। पहले टेस्ट में 139 रन की पारी खेलने वाले विराट कोहली बल्लेबाजी टेस्ट रैंकिंग में अपने शीर्ष स्थान को और मजबूत कर लिया है। कोहली के 936 रेटिंग अंक हैं और वह अपनी सर्वश्रेष्ठ रेटिंग से केवल एक अंक पीछे हैं।

पृथ्वी की 73वें स्थान के साथ धमक
राजकोट में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत करने वाले पृथ्वी शॉ ने 73वें पायदान के साथ टेस्ट रैंकिंग में अपना खाता खोला है। वहीं, वेस्टइंडीज के रोस्टन चेज चार पायदान ऊपर चढ़कर 41वें जबकि कीरेन पॉवेल पांच स्थान चढ़कर 54वें स्थान पर पहुंच गये हैं। स्पिनर कुलदीप यादव ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने प्रदर्शन की मदद से वह 16 पायदान की छलांग लगाकर 52वें स्थान पर पहुंच गये हैं।

वहीं, करियर का पहला टेस्ट शतक जड़ने वाले रविंद्र जडेजा बल्लेबाजों की रैंकिंग में छह पायदान चढ़कर 51वें स्थान पर पहुंच गये। मैच में उन्होंने चार विकेट भी लिये थे ऐसे में वह ऑलराउंडरों की सूची में शीर्ष स्थान पर काबिज शाकिब अल हसन से केवल तीन अंक पीछे रह गये हैं।

Story first published: Saturday, October 13, 2018, 16:22 [IST]
Other articles published on Oct 13, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+