तीसरे वनडे में कोहली हासिल कर सकते हैं खास उपलब्धि, जैक कैलिस होंगे निशाने पर

नई दिल्ली। भारत-विंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मैच कटक में होने जा रहा है। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम साबित होगा क्योंकि जो जीतेगा सीरीज उसी के नाम होगी। हालांकि भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है जिसने आखिरी मैच में 107 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी। वहीं कप्तान विराट कोहली पर सबकी नजरें रहने वाली हैं, जो पिछले मैच में पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे। अगर कोहली का बल्ला चलता है तो वह एक खास उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।

कोहली के पास साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज जैस कैलिस को पछाड़ने का सुनहरा माैका रहेगा। अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में रनों के मामले में कोहली फिलहाल आठवें स्थान पर काबिज हैं, लेकिन उनका बल्ला चला तो वह कैलिस को पछाड़ सातवें नंबर पर आ जाएंगे। कोहली के 241 मैचों में 43 शतक के साथ 11,524 रन हो गए हैं, जबकि कैलिस ने 328 मैचों में 11,579 रन बनाए हैं। कोहली अब जैसे ही 56 रन पूरे करें तो वह रनों के मामले में कैलिस को पछाड़ देंगे।

इसके बाद कोहली का अगला टारगेट पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज इंजमाम उल हक बनेंगे। इंजमाम को पछाड़ने के लिए कोहली को 216 रनों की जरूरत है। इंजमाम ने 378 मैचों में 10 शतक के साथ 11,739 रन बनाए हैं। बता दें कि वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकाॅर्ड भारत के ही सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने 463 मैचों में 18,426 रन बनाए हैं, जिसमें 49 शतक व 96 अर्धशतक शामिल हैं। दूसरे नंबर पर श्रीलंका के कुमार संगकारा हैं जिन्होंने 404 मैचों में 14,234 रन बनाए हैं।

Story first published: Saturday, December 21, 2019, 15:58 [IST]
Other articles published on Dec 21, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+