
ओलंपिक विजेताओं के लिए कही ये बात
कोहली ने ओलंपिक का हिस्सा बने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ''ओलंपिक में हमारे सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई। जीत और हार खेल का एक हिस्सा है, लेकिन मायने रखता है कि आपने देश के लिए अपना क्या सर्वश्रेष्ठ दिया।'' बारिश के बाद ट्रेंट ब्रिज में आखिरी दिन का खेल खत्म होने के बाद कोहली ने ट्वीट किया, "हमें आप पर बहुत गर्व है और मैं आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। जय हिन्द।"

मैच में व्यस्त थे कोहली
कोहली इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में व्यस्त थे जो रविवार को ड्रा पर समाप्त हुआ। भारत के पास मैच जीतने का माैका माैका था। इंग्लैंड को दोनों पारियों में भारतीय गेंदबाजों ने चित कर दिया था, लेकिन बारिश ने सारा खेल बिगाड़ डाला। भारत को 209 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसके जवाब में भारत ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट पर 52 रन बना लिए थे और उसे जीत के लिए 157 रनों की जरूरत थी और उसके नौ विकेट शेष थे। लेकिन पांचवें दिन इंग्लैंड की किस्मत चमकी। बारिश ने दस्तक दी जिसके कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी गई। अंत में साढ़े पांच घटे का इंतजार करने के बाद मैच को रद्द करने का फैसला लिया गया।
आर्मी के जवान नीरज को BCCI देगा एक करोड़, बाकी खिलाड़ी भी हुए मालामाल

13 साल बाद भारत को मिला स्वर्ण पदक
भारत ने पहले दिन मीराबाई चानू के रजत पदक के साथ अपना अभियान शुरू किया और चोपड़ा के ऐतिहासिक थ्रो के साथ समाप्त हुआ। चानू ओलंपिक के पहले दिन पदक जीतने वाली पहली भारतीय और देश के लिए रजत पदक जीतने वाली पहली भारोत्तोलक बनीं। नीरज ने ओलंपिक में स्वतंत्र भारत का पहला एथलेटिक्स पदक जीतने के लिए स्वर्ण पदक जीता और 2008 के बीजिंग खेलों में अभिनव बिंद्रा द्वारा स्वर्ण पदक जीतने के बाद शीर्ष पुरस्कार के लिए देश के 13 साल के इंतजार को समाप्त कर दिया। पुरुषों की हॉकी टीम ने मनप्रीत सिंह के नेतृत्व में कांस्य पदक जीतने के साथ ओलंपिक पदक के लिए 41 साल के लंबे इंतजार को भी समाप्त कर दिया, जबकि पीवी सिंधु खेलों में एक के बाद एक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बनीं, जबकि नीरज, लवलीना, रवि और बजरंग ओलंपिक में अपनी पहली उपस्थिति में कांस्य पदक हासिल करने में सफल रहे।


Click it and Unblock the Notifications
