शिखर और विराट ने कंगारूओं को फिर धोया, टीम इंडिया की जीत
इस श्रृंखला में दूसरा शतक लगाने वाले कोहली 66 गेंदों पर 18 चौके और एक छक्का लगाकर नाबाद लौटे जबकि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 25 रन बनाए। कोहली को मैन आफ द मैच चुना गया।
इससे पहले, कप्तान जार्ज बेले (156) और हरफनमौला शेन वॉटसन (102) की शानदार शतकीय पारियों की मदद से आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने छह विकेट पर 350 रन बनाए। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 45 रन के कुल योग पर फिल ह्यूज (13) और एरॉन फिंच (20) के रूप में आस्ट्रेलिया के दो विकेट झटक लिए थे लेकिन इसके बाद वॉटसन और बेले ने तीसरे विकेट के लिए 168 रनों की साझेदारी करते हुए अपनी टीम को मजबूत योग तक पहुंचा दिया।
अपने करियर का दूसरा शतक लगाने वाले बेले ने अब तक की सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 114 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके और छह छक्के लगाए। वॉटसन ने 94 गेंदों का सामना कर 13 चौकों और तीन छक्कों की मदद से अपना नौवां एकदिवसीय शतक पूरा किया। इस मैच के परिणाम के साथ सीरीज 2-2 से बराबर हो गयी है। सीरीज का अंतिम मैच बैंगलौर के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
