सिडनी। आज भारत की चुनौती सेमीफाइनल में समाप्त हो गई है। आज भारत आस्ट्रेलिया से 95 रनों से हार गया है। आज के मैच में ना तो भारत के खिलाड़ियों में वो एकाग्रता दिखी और ना ही वो संयम जो पिछले सात मैचों में नजर आ रही थी। टीम इंडिया के प्रदर्शन को लेकर टीवी चैनलों पर बहस शुरू हो चुकी है। दिग्गजों की नजर में आज के मैच के विलेन रहे विराट कोहली, शिखर धवन और रोहित शर्मा हैं, जिनका टिक कर ना खेलना आज टीम इंडिया को भारी पड़ गया है।
यह है तीन खलनायक
कोहली फ्लॉप
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से एक बहुत बड़े धमाके की उम्मीद थी लेकिन जरूरत पड़ने पर आज कोहली ने बेहद ही गैरजिम्मेदराना रवैया दिखाया जो कि हार का एक बहुत बड़ा कारण था।
रोहित शर्मा
रोहित का बल्ला लगातार विश्वकप में खामोश ही रहा है, हालांकि बांग्लादेश जैसी कमजोर टीम के खिलाफ उन्होंने शतक ठोंका लेकिन आज उनके बल्ले से रन निकलने चाहिए थे जो कि नहीं निकले।
शिखर धवन
साउथ अफ्रिका के खिलाफ शतक ठोंकने वाले गब्बर सिंह ने साउथ अफ्रिका के बाद किसी भी मैच में अपना दम नहीं दिखाया। अगर आज भारत को अच्छी ओपनिंग मिली होती तो निश्चित तौर पर आज रिजल्ट कुछ और हो सकता था।