कोहली की तकनीक में नहीं हुआ सुधार! चार साल पहले वाले अंदाज में फिर गंवाया अपना विकेट
नई दिल्ली। इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम से लोगोंं को काफी उम्मीदें हैं लेकिन अभ्यास मैच में भारतीय बल्लेबाजों का लचर प्रदर्शन लोगों की उम्मीद पर पानी फेरता नजर आ रहा है। एसेक्स के अभ्यास मैच में कोहली ने भले 68 रन की पारी खेली हो लेकिन वह उसी गेंद पर पवेलियन लौटे जिस गेंद पर चार साल पहले लौटे थे।
कप्तान ने 93 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 68 रन बनाए। कोहली ने इस दौरान मुरली विजय के साथ चौथे विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी की।
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनके पिछले इंग्लैंड दौरे पर आउट होने को दिखाया गया है।ऑफ स्टंप के बाहर जाती गुड लेंथ गेंद पर कोहली दूसरी स्लीप में कैच होते दिख रहे हैं। चार साल पहले भी वह ऐसे ही आउट हुए थे।
पॉल वाल्टर ने लिया विकेट
कोहली को आउट करने वाले गेंदबाज पॉल वाल्टर का आत्मविश्वास सातवें आसामान पर है।उनका कहना है कि उन्हें खुद को विश्वास नहीं हो रहा है कि उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली को आउट किया है।
कोहली का इंग्लैंड में शांत रहा है बल्ला
इंग्लैड के खिलाफ जब रिकॉर्ड का पन्ना पलटते हैं तो हैरानी होती है।जिस खिलाड़ी का टेस्ट मैचों में औसत करीब 54 का है ,वो खिलाड़ी इंग्लैंड की धरती पर अब तक महज 13 के औसत से ही रन बना पाया है।इंग्लैंड में विराट पाँच टेस्ट की 10 पारियों में सिर्फ 134 रन ही बना पाये हैं और उनका उच्चतम स्कोर 39 है।
गौरतलब है कि कोहली ने यार्कशायर में काउंट्री क्रिकेट भी खेलना चाहते थे लेकिन गर्दन की चोट के चलते वह खेल नहीं पाए।इसके अलावा अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में भी कोहली सिर्फ 35 रन बना पाए थे।
पुजारा का पहले से बेहतर होने का दावा
अभ्यास मैच में टीम का प्रदर्शन जैसा भी रहा हो लेकिन चेतेश्वर पुजारा का कहना है कि उनके खुद के खेल में काफी सुधार आया है।2014 के मुकाबले अब वह ज्यादा अच्छा खेल सकते हैं। पुजारा का मानना है कि काउंट्री खेलने से खेल में काफी सुधार हुआ है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
