For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इंस्टाग्राम की एक पोस्ट से कोहली कमाते हैं 81 लाख, रोनाल्डो की कमाई जानकर रह जाएंगे दंग

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर लोग मनोरंजन और भावना जाहिर करने के लिए फोटो और वीडियो पोस्ट करते हैं जिसके एवज में उन्हें बस लाइक्स और कमेंट से संतोष करना पड़ता है। लेकिन क्या आपको पता है कुछ सेलेब्रिटी लोगों को सोशल मीडिया पर पोस्ट के लिए भारी रकम मिलती है। उनकी एक पोस्ट पर इतने पैसे मिलते हैं जो हम सोच भी नहीं सकते हैं। बात शुरू करते हैं भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली की कमाई से।

कोहली की एक पोस्ट की कमाई 81 लाख

कोहली की एक पोस्ट की कमाई 81 लाख

इंस्टाग्राम पर विराट कोहली के 23.2 मिलियन फॉलोअर्स (2,32,12,898) हैं। उन्हें अपने एक प्रायोजित इंस्टाग्राम पोस्ट से 120,000 अमेरिकी डॉलर ( लगभग 81 लाख रुपये) मिलते हैं।

इंस्टाग्राम स्पोर्ट्स रिच लिस्ट में नौवां स्थान

इंस्टाग्राम स्पोर्ट्स रिच लिस्ट में नौवां स्थान

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इंस्टाग्राम स्पोर्ट्स रिच लिस्ट में नौवें स्थान पर काबिज हैं। ओवरऑल लिस्ट में वह 17वें स्थान पर है।इंस्टाग्राम पर पोस्ट से कमाई करने के मामले में वह भारत में अव्वल हैं।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो टॉप पर

क्रिस्टियानो रोनाल्डो टॉप पर

इस लिस्ट में पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो टॉप पर हैं, जबकि ब्राजील के फुटबॉलर नेमार दूसरे नंबर पर हैं। वहीं अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी तीसरे स्थान पर हैं।

स्पोर्ट्स रिच लिस्ट में इन खिलाड़ियों के हैं नाम

स्पोर्ट्स रिच लिस्ट में इन खिलाड़ियों के हैं नाम

1. क्रिस्टियानो रोनाल्डो, 136 मिलियन फॉलोअर्स, एक पोस्ट पर मिलने वाली रकम - USD 750,000 (लगभग 5.16 करोड़ रुपए)

2. नेमार, 100 मिलियन फॉलोअर्स, एक पोस्ट पर मिलने वाली रकम- USD 600,000

3. लियोनेल मेसी, 97.2 मिलियन फॉलोअर्स, एक पोस्ट पर मिलने वाली रकम- USD 500,000

4. डेविड बेकहम, 49.7 मिलियन फॉलोअर्स, एक पोस्ट पर मिलने वाली रकम- USD 300,000

5. गेरेथ बेल, 35.4 मिलियन फॉलोअर्स, एक पोस्ट पर मिलने वाली रकम- USD 185,000

6. ज्लाटन इब्राहिमोविच, 34.5 मिलियन फॉलोअर्स, एक पोस्ट पर मिलने वाली रकम- USD 175,000

7. लुईस सुआरेज, 29.2 मिलियन फॉलोअर्स, एक पोस्ट पर मिलने वाली रकम- USD 150,000

8. कॉनर मैक्ग्रेगर, 24.5 मिलियन फॉलोअर्स, एक पोस्ट पर मिलने वाली रकम- USD 125,000

9. विराट कोहली, 23.2 मिलियन फॉलोअर्स, एक पोस्ट पर मिलने वाली रकम- USD 120,000 (लगभग 83 लाख रुपये)

10. स्टीफन करी, 21.3 मिलियन फॉलोअर्स, एक पोस्ट पर मिलने वाली रकम- USD 110,000

11. फ्लॉयड मेवेदर, 20.8 मिलियन फॉलोअर्स, एक पोस्ट पर मिलने वाली रकम- USD 107,000

Story first published: Thursday, July 26, 2018, 13:39 [IST]
Other articles published on Jul 26, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+