
विराट दिग्गजों की श्रेणी में शामिल हुए
इस जीत के बाद, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली दिग्गजों की श्रेणी में शामिल हो गए। विराट कोहली ने धोनी की बराबरी की है, जो घर में सबसे अधिक टेस्ट जीत के साथ कप्तानों की सूची में चौथे स्थान पर हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने घर में 21 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं कोहली भी 21 जीत दर्ज कर चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ के पास घर में सर्वाधिक टेस्ट जीत का रिकॉर्ड है। उनके नेतृत्व में, दक्षिण अफ्रीका ने घर पर सबसे अधिक 30 मैच जीते हैं। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग आते हैं। उनके नेतृत्व में, ऑस्ट्रेलिया ने ऑस्ट्रेलिया में 29 टेस्ट जीते थे। इस सूची में तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ हैं, जिन्होंने घर में 22 टेस्ट जीते हैं।

विराट भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं
बता दें कि 2014 से भारतीय टेस्ट टीम का नेतृत्व कर रहे विराट भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान हैं। कोहली ने अब तक 58 मैचों में भारत की कप्तानी की है, जिनमें से 34 मैच जीते हैं। वहीं, भारतीय टीम 14 मैच हार गई, जबकि बाकी 10 मैच ड्रॉ रहे हैं।

अपने नाम किया चेन्नई टेस्ट
भारतीय कप्तान कोहली ने टॉस जीता और दूसरे टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के 161 रन जड़े, जिसकी मदद से भारत ने पहली पारी में 329 रन बनाए। इसके बाद भारतीय गेंदबाज पहली पारी में इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर हावी रहे और 134 पर अपनी पहली पारी को समेटा। पहली पारी में 195 रनों की बढ़त के बाद, भारत ने अश्विन (106) के शतक की बदौलत दूसरी पारी में 286 रन बनाए तथा इंग्लैंड को 482 रनों का लक्ष्य दिया। इंग्लैंड इस चुनौती को पार करने में नाकाम रहा और भारत 317 रन से मैच अपने नाम कर लिया। रविचंद्रन अश्विन, जिन्होंने शतक बनाया और मैच में आठ विकेट लिए, उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।


Click it and Unblock the Notifications
