Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोहली के द्रोणाचार्य राजकुमार शर्मा के लिए आज भी विराट बच्चा ही है

नई दिल्ली। टीम इंडिया के टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली आज दौलत और शौहरत दोनों के शिखर पर बैठे हैं लेकिन किसी के लिए आज भी वो नन्हें विराट ही हैं और वो कोई और नहीं बल्कि विराट के कोच राजकुमार शर्मा हैं।

जिन्हें कि इस बार द्रोणाचार्य अवार्ड के लिए चुना गया है। पीटीआई से बात करते हुए कोच शर्मा ने अवार्ड के लिए सबको शुक्रिया कहा और भावुक होते हुए बताया कि भले ही सबके लिए आज विराट कोहली 'द ग्रेट विराट' हों लेकिन मेरे लिए तो वो आज भी 'नन्हा विराट' ही है। मेरा लिटिल विराट जरा भी मेरे लिए नहीं बदला है। मुझे तो भरोसा ही नहीं होता कि आज वो इतना बड़ा हो गया है।

विराट मेरे पास तब आया था जब वो मात्र 10 साल का था, उसके अंदर आगे बढ़ने का जूनून, मेहनत और जिद थी, जिसकी वजह से आज वो टीम इंडिया के टेस्ट टीम का कप्तान है। कोहली मेरे लिए सिर्फ मेरा छात्र नहीं बल्कि बेटे जैसा है और मुझे उस पर गर्व है। मुझे खुशी है कि वो आज अपने दम पर सफलता पा रहा है और मैं ऊपर वाले प्रार्थना करता हूं कि वो यूंही आगे बढ़ता रहे।

पीटीआई से बात करते हुए कोच ने अपना एक सीक्रेट भी शेयर किया, उन्होंने बोला कि जब विराट कोहली को अर्जुन अवार्ड मिला था उस समय राष्ट्रपति भवन में मैं भी विराट के साथ मौजूद था। उस वक्त वो केवल 19 साल का था, अवार्ड लेने के बाद वो सीधे मेरे पास आया और मेरे गले लगकर उसने कहा कि देखना सर एक दिन आपको द्रोणाचार्य अवार्ड मिलेगा और देखिये वो दिन आ गया।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+