रियो ओलंपिक : बैडमिंटन के एकल पुरुष मुकाबले में जीतकर किदाम्बी श्रीकांत पहुंचे क्वॉर्टरफाइनल में
रियो डी जेनेरियो। ओलंपिक से भारत के लिए बैडमिंटन में आज एक खुशखबरी आई है। इसकी वजह हैं भारतीय शटलर किदाम्बी श्रीकांत। जी हां, उन्होंने पुरुष एकल के मुकाबले में अपने प्रतिद्वंदी को हराकर क्वॉर्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। बीते 9 दिनों में भारत को अबतक एक भी ओलंपिक पदक नहीं मिला है। ऐसे में किसी भारतीय एथलीट की जीत पदक की उम्मीद को फिर से जिंदा करती है।
ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने बाद उसैन बोल्ट ने किया खुलासा- क्यों थे शॉक्ड
दुनिया के पूर्व नंबर तीन खिलाड़ी श्रीकांत ने 32 मिनट चले ग्रुप एच के अपने दूसरे मैच में स्वीडन के हेनरी हुर्साकेइनेन को 21-6 21-18 से हराया। क्वॉर्टरफाइनल में उनका सामना चीन के लिन डेन से होगा। किदाम्बी श्रीकांत ने दूसरे सेट में 18-16 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए पांच पॉइंट झटकते हुए सेट और मैैच अपने नाम कर लिया।
इससे पहले विश्व के 11 वें नंबर के खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने रियो ओलंपिक के पुरुष एकल बैडमिंटन के पहले मैच के दूसरे गेम में मैक्सिको के लिनो मुनोज को हराया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
