For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हरभजन की कसरत का कोहली ने उड़ाया मजाक, कहा- बिल्डिंग कांप रही है

नई दिल्ली। इन दिनों सभी क्रिकेटर्स लाॅकडाउन होने के कारण घरों में समय बीता रहे हैं। कोरोना वायरस का प्रकोप इतना है कि सभी काम रूक गए हैं। खिलाड़ी मैदान पर पसीना बहाने की बजाय घर में ही कसरत कर रहे हैं। कोई खिलाड़ी इंस्टाग्राम पर लाइव होकर फैंस के साथ बातें शेयर कर रहा है तो कोई अपनी वीडियो को साझा कर सुर्खियां बटोर रहा है। स्पिनर हरभजन सिंह ने कसरत करते हुए एक वीडियो शेयर किया, लेकिन कप्तान विराट कोहली ने उनका मजाक उड़ाने में कोई देरी नहीं की।

दरअसल, हरभजन इस बार घर पर एक्सरसाइज करते नजर आए। हरभजन सिंह ने एक्सरसाइज करते हुए वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो हाथ में डम्बल्स लेकर एक्सरसाइज कर रहे हैं। उनको कसरत करता देख कोहली की हंसी छूट गई। उन्होंने हंसते हुए मजेदार कमेंट किया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हरभजन सिंह ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'एक्सरसाइज जरूर करें।' विराट कोहली ने हंसते हुए कमेंट में लिखा, 'वेल डन पाजी, बिल्डिंग कांप रही है मगर थोड़ी-थोड़ी।' जिस पर हरभजन सिंह ने लिखा, 'और क्या. यहां भूंचाल आ गया है।'

View this post on Instagram

Exercise Must 👍

A post shared by Harbhajan Turbanator Singh (@harbhajan3) on

बता दें, विराट कोहली फिटनेस फ्रीक हैं। लॉकडाउन में वो घर पर ही एक्सरसाइज कर रहे हैं और फ्यूचर के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। जब भी कोई खिलाड़ी घर पर एक्सरसाइज करते दिखता है तो वो उनको भी सपोर्ट कर रहे हैं। कोरोनावायरस के चलते कोई भी इंटरनेशनल क्रिकेट मैच नहीं हो रहे हैं। बीसीसीआई ने भी आईपीएल को स्थगित कर दिया है। ऐसे में खिलाड़ी घर पर ही हैं और परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं।

Story first published: Tuesday, May 26, 2020, 19:55 [IST]
Other articles published on May 26, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+