Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

तीसरे टेस्ट के लिए कालिस फिट

लंदन, 29 जुलाई: पिछले मैच की हार के बाद इंग्‍लैंड की टेस्‍ट क्रिकेट टीम के लिए अगले मैच में मुश्किलें और बढ़ गई हैं। वो ऐसे कि दक्षिण अफ्रीका के आल राउण्‍डर जैक्‍स कालिस अगले मैच में उतर सकते हैं। वो अब टेस्‍ट मैच के लिए पूरी तरह फिट हैं।

बुधवार से एजबेस्टन में शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट मैच के लिए दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कालिस को फिट घोषित कर दिया गया है। मौजूदा श्रंखला में कालिस गेंद और बल्ले के साथ सफल नहीं रहे हैं। वह दो टेस्ट मैचों में अब तक केवल 24 रन बना सके हैं। एजबेस्टन टेस्ट के लिए सलामी बल्लेबाज नील मैकेंजी को दक्षिण अफ्रीकी टेस्ट टीम में जगह मिल सकती है।

दूसरी ओर, तेज गेंदबाज आंद्रे नेल जनवरी के बाद अपना पहला टेस्ट खेल सकते हैं। उन्हें चोटिल तेज गेंदबाज डेल स्टेन के स्थान पर टीम में जगह मिल सकती है। अंगूठा टूटने के कारण स्टेन फिलहाल दक्षिण अफ्रीकी टीम से बाहर हैं।

गौरतलब है क‍ि बांग्लादेश-ए टीम के साथ खेले गए अभ्यास मैच के दौरान कालिस की अंगुली गेंद लगने के कारण चोटिल हो गई थी। कालिस को 55 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर मैदान छोड़ना पड़ा था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+