कोहली ने ऋषभ पंत को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- हम उसको अकेला नहीं छोड़ सकते
नई दिल्ली। विकेटकीपर ऋषभ पंत अपने खराब फैसलों व कमजोर बल्लेबाजी के कारण फिलहाल आलोचनाओं का शिकार हो रहे हैं। विंडीज के खिलाफ हुई 2 टेस्ट सीरीज में भी उन्हें प्लेइंग इलेवन में माैका नहीं दिया गया था, यहां तक कि जब कोलकाता के ईडन गार्डन में डे-नाइट टेस्ट चल रहा था तो पंत को रिलीज कर दिया था ताकि वो घरेलू क्रिकेट में जाकर अपना प्रदर्शन सुधार सकें। अब पंत को आगामी आईसीसी विश्व कप से पहले विंडीज के खिलाफ 6 दिसंबर को शुरू होने जा रही 3 टी20 मैचों की सीरीज में खुद को सही साबित करने का माैका मिला है। आलचोना झेल रहे 22 साल के पंत के समर्थन में कप्तान विराट कोहली भी आगे आए हैं। कोहली ने पहला मैच शुरू होने से पहले प्रैस कांफ्रेस के जरिए कहा कि वो पंत को अकेला नहीं छोड़ सकते।

बताई क्या है पंत के प्रति जिम्मेजारी
कोहली ने गुरुवार को पंत का समर्थन करते हुए कहा कि वह इस युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज को अलग-थलग महसूस नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा, "हम निश्चित रूप से ऋषभ की क्षमता में विश्वास करते हैं। जैसा कि आप कहते हैं, यह खिलाड़ी की जिम्मेदारी है कि वह अच्छा करे लेकिन हमारी जिम्मेदारी उसका समर्थन करने की, उसे माैका देने की है। उसे समर्थन मिलना चाहिए और अगर आपको नहीं मिलता है तो यह अपमानजनक है।

रोहित के बयान पर जताई सहमति
कप्तान कोहली ने रोबित शर्मा के उस बयान पर भी सहमति जताई जिसमें रोहित ने कहा था कि पंत को उसके हाल पर छोड़ दो। कोहली ने कहा, "जैसा कि रोहित (शर्मा) ने हाल ही में कहा, उसे अकेले रहने की जरूरत है। वह एक मैच विजेता है। एक बार जब वह फाॅर्म में आएगा, तो आपको उसका एक बहुत ही अलग रूप दिखाई देगा।'' उन्होंने आगे कहा कि उसे इस हद तक अलग नहीं किया जा सकता है। उसका मनोबल गिराकर हम अच्छा नहीं कर रहे हैं। हम उसके लिए काम कर रहे हैं।

इसलिए होती है पंत की आलोचना
बता दें कि पंत के पास अभी 11 टेस्ट, 12 वनडे व 23 टी20 मैच खेलने का अभी कम अनुभव है लेकिन बावजूद इसके उनकी तुलना महेंद्र सिंह धोनी से की जाती है। अगर पंत डीआरएस पर फैसला लेने से चूक जाते हैं तो उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जाता है, जिस कारण उनका मनोबल भी गिरता है। हाल ही में एडम गिलक्रिस्ट से जब धोनी की जगह लेने वाले पंत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था, ''मैं भारतीय प्रशंसकों और पत्रकारों को सुझाव देना चाहुंगा कि महेन्द्र सिंह धोनी से किसी की तुलना करने के बारे में भी ना सोचे क्योंकि आप जितना अधिक ऐसा करेंगे दूसरा खिलाड़ी उतने ही दबाव में आएगा।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications