विंडीज पर ऐतिहासिक जीत के बाद कोहली ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने विंडीज पर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में 318 रनों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। विदेशी जमीन पर भारत की यह अबतक सबसे बड़ी जीत है। पहली पारी में भारतीय टीम ने 297 रन बनाए थे। विंडीज 222 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इस लिहाज से भारत को विंडीज टीम पर 75 रन की बढ़त मिल गई थी। दूसरी पारी में भारत ने 7 विकेट खोकर 343 रन बनाए और विंडीज को 419 रन का लक्ष्य दिया, लेकिन विंडीज महज 100 रनों पर ही ढेर होकर मैच गंवा बैठी। मैच के बाद कप्तान विराट कोहली ने अंजिंक्या रहाणे और गेंदबाजों की खूब तारीफ की।

कोहली ने कहा, "पिछली बार भी हमारे यहां पहला टेस्ट बहुत अच्छा रहा था. इस बार हमारी मेहनत और ज्यादा रही। जिंक्स (अजिंक्य रहाणे) दोनों पारियों में शानदार रहे। हमें मैच में तीन चार बार वापसी करनी पड़ी। यहां टेस्ट में हमारे टेम्परामेंट अच्छा रहा है। खिलाड़ियों का भार मैनेज करना हमारे लिए बहुत अहम है। इसीलिए वे (बुमराह) विश्व कप के बाद सफेद गेंद क्रिकेट नहीं खेले। हम चाहते थे कि वे इस टेस्ट सीरीज में तरोताजा होकर मैदान पर आएं वे हमारे लिए टेस्ट चैंपियनशिप के लिए खास खिलाड़ी हैं। हम जानते हैं कि वे कितने अच्छे खिलाड़ी हैं।"

विराट ने भारतीय तेज गेंदबाजों के बारे में बात करते हुए कहा, "ये तीनों (बुमराह, ईशांत और शमी) बढ़िया गेंदबाजी ग्रुप के तौर पर सामने आए हैं। हम अपने बॉलिंग संयोजन से खुश हैं। यह संयोजन इसी आधार पर है कि कौन से खिलाड़ी एक से ज्यादा स्किल्स दिखा सकते हैं। यह सब टीम सिलेक्शन पर हमेशा ही विचार रखे जाते रहेंगे। यह एक जिम्मेदारी है जिसे मैं पूरी कर रहा हूं। यह खुशकिस्मती है कि में टीम में एक से ज्यादा जिम्मेदारी में योगदान दे पा रहा हूं। टीम के बिना कुछ भी संभव नहीं है। मैं फैसले लेता हूं लेकिन उन्हें लागू करना होता है। हम पर दबाव डाला जाएगाऔर हमें और मजबूत होने की जरूरत है। हमें एक दूसरे को आगे बढ़ता देख खुश हो रहे हैं और यही अहम है। हमें इस मैच में हुई कमियों को दूर कर और मजबूत होने की जरूरत है।"

Story first published: Monday, August 26, 2019, 9:22 [IST]
Other articles published on Aug 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+