For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सिर्फ 1 रन बनाकर कोहली ने बनाया विश्व रिकाॅर्ड, रोहित को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच गुवाहाटी में हुआ पहला टी20 मुकाबला बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गया था। इस मैच में टीम इंडिया को बैटिंग करने का मौका भी नहीं मिला था। जिसके चलते विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने से चूक गए थे। लेकिन कोहली ने इंदाैर में हुए दूसरे टी20 मैच के दाैरान एक 1 रन बनाते ही इस फाॅर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया है।

कोहली ने साथी रोहित शर्मा को पछाड़ा है, जो इस सीरीज से बाहर हैं। रोहित ने 104 मैचों में 2633 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक व 19 अर्धशतक हैं। वहीं कोहली अब 77 मैचों में ही 24 अर्धशतक के साथ उनसे आगे निकल गए। तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल हैं, जिन्होंने 2436 रन बनाए हैं।

टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज-
विराट कोहली- 2637
रोहित शर्मा- 2633
मार्टिन गुप्टिल- 2436
शोएब मलिक- 2263
ब्रैंडन मैक्कुलम- 2140

कोहली ने 17 गेंदों में नाबाद 30 रनों की पारी खेली, जिसमें 1 चाैका व 2 छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी की बदाैलत भारत को जीत भी मिली। कोहली ने 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का लगाते हुए टीम को जीत दिलाई। भारत को श्रीलंका से 143 रनों का लक्ष्य मिला था।

बता दें कि कोहली का बलल्ला लगातार आग उगल रहा है। पिछले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी 20 आई श्रृंखला के दौरान कोहली शानदार फॉर्म में थे। कप्तान ने पहले T20I में 50 गेंदों में 94 रन की पारी खेली, जिससे उनकी टीम को 208 के कुल स्कोर का पीछा करने में मदद मिली। तीसरे टी20 मैच में, उन्होंने 29 गेंदों में नाबाद 70 रन बनाए और 20 ओवर में भारत का स्कोर 240 रन तक पहुंचाया। इस प्रकार एक आसान जीत हासिल करने में टीम को उन्होंने मदद की।

Story first published: Tuesday, January 7, 2020, 22:33 [IST]
Other articles published on Jan 7, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+