T-20 क्रिकेट में कोहली ने बनाया विश्व रिकाॅर्ड, रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे
नई दिल्ली। कप्तान विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मोहाली में हुए दूसरे टी20 मैच में धमाकेदार पारी खेलते हुए भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत दिला दी। विराट कोहली ने 52 गेंदों में 72 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चाैके व 3 छक्के शामिल रहे। इस पारी के साथ कोहली ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में नया विश्व रिकाॅर्ड बना दिया। यह रिकाॅर्ड है इस फाॅर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का जोकि कोहली ने रोहित शर्मा को पछाड़ते हुए हासिल किया।
कोहली के नाम अब 71 मैचों की 66 पारियों में 2441 रन दर्ज हो गए हैं, जिसमें 22 अर्धशतक शामिल हैं। उनका उचत्तम स्कोर नाबाद 90 रन रहा, वहीं रोहित शर्मा ने 97 मैचों में 89 पारियों में 2434 रन बनाए हैं, जिसमें उनका उचत्तम स्कोर 118 रन बनाए हैं। ऐसे में कोहली अब अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल हैं जिन्होंने 78 मैचों में 2283 रन बनाए हैं।
अंतरराष्ट्रीय टी 20 मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाले टाॅप 5 बल्लेबाज-
विराट कोहली - 2441
रोहित शर्मा- 2434
मार्टिन गुप्टिल- 2283
शोएब मलिक- 2263
ब्रैंडन मैक्कुलम- 2140
बता दें कि टी20 रैंकिंग में कोहली 12वें पायदान पर काबिज हैं, जबकि रोहित 9वें स्थान पर हैं। वहीं पाकिस्तान के बाबर आजम अभी भी पहले स्थान पर काबिज हैं। कोहली तीनों फाॅर्मेट में धांसू बल्लेबाजी करने वाले क्रिकेटर हैं। वह वनडे रैंकिंग में पहले तो टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज हैं। कोहली की नजरें अब टी20 रैंकिंग में ऊपर आने पर हैं। अगर उनका प्रदर्शन ऐसा ही रहता है तो वो दिन दूर नहीं जब टी20 में भी कोहली कां डंका भजेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
