तो क्रिसमस मनाने उत्तराखंड पहुंचे विराट-अनुष्का!
देहरादून। टीम इंडिया के डैशिंग प्लेयर विराट कोहली अपनी महिला मित्र अनुष्का शर्मा के साथ शनिवार को देहरादून के जॉली ग्रांट हवाई अड्डे पर स्पॉट किए गए। अपनेे-अपने क्षेत्र के इन दोनों महारथियों को अचानक से एयरपोर्ट पर देखकर लोगों की आंखें फटी-फटी रह गईं। खबर है कि विराट और अनुष्का दोनों उत्तराखंड क्रिसमस मनाने आए हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक विराट-अनुष्का दोनों देहरादून एयरपोर्ट से सीधे ऋषिकेश के लिए निकल गए, ये दोनों यहां के मशहूर फाइव स्टार आनंदा होटल में ठहरे हैं।
फोर्ब्स की टॉप कमाऊ लिस्ट में सलमान टॉप पर, कोहली नंबर 3
गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा मूल रूप से उत्तराखंड की हैं, उनके पिता यहां काफी समय तक रह चुके हैं तो वहीं दूसरी ओर अनुष्का का ननिहाल दून में है। यहां नेशविला रोड पर उनकी नानी का घर है। अनुष्का अक्सर अपने इंटरव्यू में उत्तराखंड का जिक्र करती हैं। अभी हाल ही में उन्होंने सोनी के मशहूर शो..कपिल शर्मा शो में..' गढ़वाली और कुमाउनी गीतों का गाकर अपना उत्तराखंड प्रेम जताया था।
वैसे आपको ये भी बता दें कि कप्तान कोहली को हाल ही में उत्तराखंड प्रदेश का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है, एंबेसडर बनने के बाद कोहली का ये पहला दौरा है राज्य में।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

