IND vs NZ: विराट कोहली ने पढ़े मोहम्मद शमी की तारीफ के कसीदे,कही ये बड़ी बात
नई दिल्ली। नेपियर में खेले गए पहले वनडे मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया और पांच मैच की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और न्यूजीलैंड की पारी को 156 रन पर ही समेट दिया। भारत की तरफ से शुरुआती विकेट मोहम्मद शमी ने दिलाए। शमी के इस प्रदर्शन की तारीफ करते हुए विराट कोहली ने बड़ी बात कही है। विराट कोहली ने शमी के प्रदर्शन को लेकर कहा कि चोट से उभरने के बाद मौजूदा समय में यह खिलाड़ी फिटनेस के मामले में सर्वश्रेष्ठ स्तर पर है।
पहले वनडे में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। इस दौरान मोहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड की सलामी जोड़ी को पवेलियन लौटाते हुए कुल तीन विकेट अपने नाम किए।शमी ने इस दौरान 19 देकर तीन विकेट अपने नाम किए।
अपने स्पेल के पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर मार्टिन गुप्टिल को बोल्ड कर पवेलियन वापस भेज दिया। इसी के साथ शमी ने वनडे क्रिकेट में अपने 100 विकेट भी पूरे कर लिए। इसके बाद उन्होंने कोलिन मुनरो को भी अपना शिकार बनाया। मुनरो को भी शमी ने बोल्ड किया और अपने खाते में एक और विकेट डाला। उन्होंने मिचेश स्टैनेर को आउट कर इस मैच का तीसरा विकेट हासिल किया।
उन्होंने अपने इस प्रदर्शन की बदौलत कम पारियों में 100 विकेट लेने के मामले में भी रिकॉर्ड भी बनाया। कोहली ने कहा कि तेज गेंदबाजी समूह का मानना है कि वे किसी भी टीम को पस्त कर सकते हैं शमी को खुद की काबिलियत और अपनी फिटनेस पर भरोसा है, मैंने अपने करियर में उसे इससे ज्यादा फिट नहीं देखा। उन्होंने टेस्ट फॉर्म को वनडे क्रिकेट में भी जारी रखा।'
बता दें कि हाल के दिनों में मोहम्मद शमी फिटनेस के अलावा पारिवारिक विवाद के चलते भी काफी परेशान रहे हैं।परेशानी के दौरान वह यो यो टेस्ट पास कर पाने में भी असफल रहे थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
