Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बिहार के इशान किशन को मिली भारत ए टीम में जगह, जानिए खास बातें

पटना। बिहार के इशान किशन को इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय और टी-20 मैचों से पहले होने जा रहे दो अभ्यास मैचों के लिए भारत ए टीम में शामिल किया गया है। जिसमे वो 12 जनवरी को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे अभ्यास मैच में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली भारतीय ए टीम के हिस्सा होंगे। जहां उन्हें सलामी बल्लेबाज के रूप में टीम में शामिल किया गया है।

आपको बताते चले कि इशान किशन का जन्म 18 जुलाई 1998 को बिहार के पटना में हुआ था। उनके पिता प्रणव पांडे पेशे से बिल्डर है। इशान के भाई राज ने, उसे क्रिकेट को अपने कैरियर के रूप में आगे बढ़ाने में उसका समर्थन किया। इशान के कोच संतोष कुमार के अनुसार, उसकी प्रतिभा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट जैसे है।

आईपीएल की टीम गुजरात लांयस का हिस्सा

इशान किशन को रणजी ट्रॉफी में उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए टीम में जगह मिली है। रणजी ट्रॉफी के वर्तमान सत्र में वह सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 10वें स्थान पर रहे हैं। मालूम हो कि इशान किशन पिछले साल अंडर-19 विश्वकप में भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं। उन्हें आईपीएल की टीम गुजरात लांयस की ओर से भी खेलने का मौका मिला था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+