CT17 INDvSL: श्रीलंका ने भारत को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त
भारत श्रीलंका के बीच कांटे की टक्कर थी। जहां भारत अपना पहला मैच 124 के बड़े अंतर से पाकिस्तान को हराकर जीत चुका है तो वहीं श्रीलका को साउथ अफ्रीका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। ग्रुप बी में भारत टॉप पर है। वहीं श्रीलंका के लिए ये मुकाबला करो या मरो के जैसा था। ये मैच जीतते ही श्रीलंका सेमीफाइनल की दौड़ शामिल हो गई है।
श्रीलंका का मनोबल हालांकि कम था क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में बनाए गए कप्तान उपल थरंगा पर दो मैच का प्रतिबंध लग गया है। मुख्य कप्तान एंजिलो मैथ्यूज चोट के कारण पहले मैच में नहीं खेले थे। लेकिन इस मैच में खेले भी और जीत भी दिलाई।
कुल मिलाकर भारत का पलड़ा श्रीलंका पर भारी है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत ने बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक हर विभाग में गजब की परफॉर्मेंस दिखाई। हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ फील्डिंग में भारतीय टीम का प्रदर्शन थोड़ा निराशाजनक रहा।
LIVE स्कोरः- टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 321 रन बनाए।
जीत के लिए 322 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने 48.4 ओवर में 3 विकेट खोकर 322 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।
पढ़ें मैच का LIVE अपडेटः-
- श्रीलंका ने भारत को 7 विकेट से हराया।
- 196 पर श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा, मेंडिस रन आउट
- 172 पर श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा, गुनाथिलका आउट
- श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा, गुनाथिलका आउट
- मेडिंस ने भी जड़ा अर्धशतक, मजबूत स्थिति में श्रीलंका
- गुनाथिलका ने जड़ी फिफ्टी, श्रीलंका का स्कोर 100 के पार
- 11 के स्कोर पर श्रीलंका का पहला विकेट गिरा, डिकवेला आउट
- भारत ने श्रीलंका को दिया 322 रनों का लक्ष्य
- 307 के स्कोर पर भारत का छठा विकेट गिरा, 63 रन बनाकर धोनी आउट
- धोनी ने जड़ा अर्धशतक, बड़े स्कोर की तरफ भारत
- 278 के स्कोर पर भारत का पांचवा विकेट गिरा, हार्दिक पांड्या आउट
- 261 के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट गिरा, 125 रन बनाकर धवन आउट
- धवन ने जड़ा शतक, बड़े स्कोर की तरफ भारत
- 179 पर भारत का तीसरा विकेट गिरा, सस्ते में आउट हुए युवराज
- 139 के स्कोर पर भारत को लगा दूसरा झटका, बिना खाता खोले कप्तान कोहली भी आउट
- 138 के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा, 78 रन बनाकर रोहित शर्मा आउट
- रोहित के बाद धवन ने भी जड़ी फिफ्टी, मजबूत स्थिति में भारत
- रोहित शर्मा ने जड़ी शानदार फिफ्टी, भारत का स्कोर 100 के पार
- भारत की शानदार शुरूआत, स्कोर 50 के पार
- श्रीलंका के कप्तान एंजिलो मैथ्यूज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
- टीम इंडिया (प्लेइंग इलेवन):- रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), युवराज सिंह, हार्दीप पंड्या, एमएस धोनी (कीपर), केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, जसप्रित बूमरा
- श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन):- निरोशान डिकवेला (कीपर), दानुस्का गुनाथिलका, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), दिनेश चंदिलाल, कुसल परेरा, एसाला गुणरत्ने, थिसारा परेरा, सुरंगा लकमल, लसिथ मलिंगा, नुवान प्रदीप।
-
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
