For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोहली-रहाणे की साझेदारी ने तोड़ा सचिन-गांगुली का बड़ा रिकाॅर्ड

एंटिगा: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अजिंक्या रहाणे ने अपने नाम एक बड़ा रिकाॅर्ड दर्ज कर लिया है। इन दोनों के बीच दूसरी पारी में चाैथे विकेट के लिए 112 रनों की शतकीय साझेदारी हुई। इसी के साथ इस जोड़ी ने सचिन तेंदुलकर और साैरव गांगुली के रिकाॅर्ड को तोड़ दिया है। दरअसल, कोहली-रहाणे की जोड़ी भारत के लिए चाैथे विकेट के लिए सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाली जोड़ी बन गई।

यह रहाणे और विराट के बीच चौथे विकेट के लिए हुई 8वीं साझेदारी थी। रहाणे-कोहली के बीच साझेदारी तब हुई जब भारतीय टीम ने पहली पारी में 75 रन की बढ़त हासिल करने के बाद 81 रन पर 3 विकेट 8 गंवा दिए थे। इससे पहले ये रिकॉर्ड विराट-रहाणे के साथ-साथ सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की जोड़ी के नाम साझा रूप से दर्ज था। सचिन सौरव ने टेस्ट क्रिकेट में चौथे विकेट के लिए 7 शतकीय साझेदारी की थी। विराट कोहली और अजिंक्या रहाणे ने भी सात बार शतकीय साझेदारी की थी। ऐसे में शनिवार को दोनों की जोड़ी ने सचिन सौरव को पछाड़ दिया। इस सूची में तीसरे पायदान पर तीसरे नंबर सचिन और अजहर की जोड़ी है। इस जोड़ी ने 6 बार चौथे विकेट के लिए सौ या उससे ज्यादा रन जोड़े थे।

बता दें कि भारत ने 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 318 रनों से जीत लिया है। रहाणे ने पहली पारी में 81 तो दूसरी पारी में 102 रनों की पारी खेली। वहीं इशांत शर्मा ने मैच में कुल 8 विकेट हासिल किए। चौथी पारी के हीरो रहे जसप्रीत बुमराह, जिन्होंने 7 रन देकर 5 विकेट लेकर मैच भारत के नाम कर दिया। पहली पारी में भारतीय टीम ने 297 रन बनाए थे। विंडीज 222 रन पर ऑलआउट हो गई थी। इस लिहाज से भारत को विंडीज टीम पर 75 रन की बढ़त मिल गई थी। दूसरी पारी में भारत ने 7 विकेट खोकर 343 रन बनाए और विंडीज को 419 रन का लक्ष्य दिया। रहाणे ने इस पारी में पहले कोहली और फिर हनुमा विहारी के साथ शतकीय साझेदारियां कीं। रहाणे ने मैच में 10वां शतक लगाया। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। विहारी ने 93 रन और कोहली ने 51 रन बनाए।

Story first published: Monday, August 26, 2019, 10:52 [IST]
Other articles published on Aug 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+