For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टेस्ट में टीम इंडिया की बादशाहत, विराट को मिली ICC की गदा

नई दिल्ली। विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल न्यूजीलैंड को तीन टेस्ट मैचों में हराया बल्कि सीरीज में भी क्लीन स्वीप किया।

न्यूजीलैंड पर जीत के साथ ही टीम इंडिया टेस्ट रैकिंग में एक बार फिर नंबर वन पर पहुंच गई है। टीम इंडिया के टेस्ट में बेस्ट बनने पर कप्तान विराट कोहली को आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप गदा सौंपी गई। ये गदा तीसरे टेस्ट के समापन के मौके पर विराट कोहली को दी गई।

कोहली को मिली आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप गदा

टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट में बादशाहत कायम की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने पर टीम इंडिया टेस्ट में नंबर वन टीम बनी है।

हालांकि टीम इंडिया नंबर वन तो न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट जीतने के बाद ही बन गई थी लेकिन सीरीज खत्म होने के बाद आईसीसी रैकिंग को अपडेट करती है। जिसमें आधिकारिक रुप से भारतीय टीम ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ते हुए नंबर एक पर कब्जा जमा लिया है।

आईसीसी की तरफ से भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और आईसीसी क्रिकेट हाल ऑफ फेम में शामिल सुनील गावस्कर ने आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप गदा विराट कोहली को सौंपी।

न्यूजीलैंड को 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में किया क्लीन स्वीप

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 321 रनों से मात देकर टेस्ट क्रिकेट में नंबर एक की कुर्सी हथिया ली है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 टेस्ट की सीरीज में टीम इंडिया ने क्लीन स्वीप किया। बतौर कप्तान विराट कोहली की ये 10वी जीत रही। आखिरी टेस्ट में अश्विन ने टीम इंडिया की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए 13 विकेट चटकाए।

वहीं कप्तान कोहली ने दोनों पारियों में 228 रन बनाकर जीत की इबारत लिखी। बता दें कि ये टीम इंडिया का 502वां टेस्ट मैच था। भारतीय टीम की ये 132वीं जीत थी। घरेलू जमीन पर 251वें टेस्ट में टीम की ये 90वीं जीत थी।

होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया का रिकॉर्ड 5-0 हो गया है। इस मैदान में ये पहला टेस्ट मैच था लेकिन इससे पहले यहां चार वनडे खेले जा चुके हैं। चारों ही मैचों में टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी।

पाकिस्तान को पीछे छोड़कर टेस्ट में नंबर वन बनी टीम इंडिया

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के समापन पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के तुरंत बाद कोहली को आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप गदा सौंपी गई।

आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप गदा प्राप्त करने पर कप्तान विराट कोहली ने कहा कि मैंने कई मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड हासिल किए हैं। लेकिन ये कहीं ज्यादा खास है।

जब पिछली बार भारत ने आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप गदा हासिल की थी तब मैं इसे टीवी पर देख रहा था। कोहली ने कहा कि जीत की जिस लय में हम हैं हमें इसे बनाए रखना होगा।

आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप गदा का निर्माण 2001 में 30000 पाउंड की राशि से किया गया था। ये हमेशा आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में नंबर वन रहने वाली टीम के पास रहती है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+