कोहली में तेंदुलकर जैसा अनुशासन और जिम्मेदारी है: डोनाल्ड
जोहांसबर्ग। टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज विराट कोहली लगातार अच्छे प्रदर्शन से अपने प्रशंसकों की संख्या में इजाफा करते जा रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड ने पहले टेस्ट में विराट की शतकीय पारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि 'उसने मुझे सचिन तेंदुलकर की याद दिला दी। डोनाल्ड का कहना है कि जब टीम इंडिया 1996 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर आयी थी तो मैं पहला ऐसा व्यक्ति था जिसने कहा था कि भारतीय टीम में दम नहीं हैं, उस दौरे में सिर्फ सचिन ही थे, जिन्होने परिस्थितियों का डटकर मुकाबला किया।
विराट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 181 गेंदों में 18 चौकों की मदद से 119 रनों की पारी खेली।
डोनाल्ड के अनुसार चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करना हमेशा ही जिम्मेदारी भरा होता है। विराट ने अपनी पारी के दौरान अनुशासन और जिम्मेदारी का प्रदर्शन किया। उसकी पारी देखकर मुझे सचिन की याद आ गयी। सचिन ने 1996 में केपटाउन में डटकर और शानदार ढंग से बल्लेबाजी की थी।
एलन डोनाल्ड इस समय दक्षिण अफ्रीका टीम के गेंदबाजी कोच हैं , एक जमाने में सचिन और डोनाल्ड की प्रतिस्पर्द्धा का क्रिकेट प्रशंसकों में बड़ा क्रेज था। डोनाल्ड ने अफ्रीका की तरफ से 72 टेस्ट में 330 विकेट लिये, वहीं 164 वनडे मैंचों में 272 विकेट लिये।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Read in English: 'Kohli reminded me of Sachin in 1996'
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
