नई दिल्ली। इसमें कोई शक नहीं कि कप्तान विराट कोहली ने जो बड़े-बड़े करिश्मे कर दिखाए हैं वो शायद ही कोई बल्लेबाज कर सके। रनों के मामले में वो आगे बढ़ते जा रहे हैं लेकिन कप्तानी के मामले में भी पीछे नहीं रह रहे। कोहली को सिर्फ जीत पसंद है। उसके लिए वो मैदान पर भूखे भी दिखाई देते हैं, लेकिन टीम को कभी हार मिल भी जाए तो फैंस सवाल भी करने लगते हैं। टेलीविजन के सबसे पॉपुलर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा में कुछ ऐसा हुआ जिसमें कोहली को वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में मिली हार याद दिलाई गई।
शो के 2828वें एपिसोड में वर्ल्ड कप हारने पर विराट कोहली का मजाक उड़ाया। शो में आत्माराम भिड़े की बेटी सोनू ने पिता से पूछा हमेशा जीतने वाला कौन है। इस पर 'भिड़े मास्टर' ने विराट कोहली का नाम लिया। इसपर सोनू कहती है कि वो विराट कोहली कैसे हो सकता है वो 2019 वर्ल्ड कप में हार गया था।' इसके बाद भिड़े मास्टर कहते हुए नजर आए, 'हां, वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में तो हार गए थे हम...' शो का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें, शो में भिड़े शिक्षक हैं, इसलिए उन्हें 'भिड़े मास्टर' कहा जाता है।
looks like master bhide is a dhoni fan. pic.twitter.com/Zzfb7eOMfY
— Fauxy capt. (@thephukdi) September 27, 2019
आपको बता दें कि सेमीफाइनल मुकाबले में विराट कोहली सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए थे। अपने इस खराब प्रदर्शन पर उनको काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। एमएस धोनी और रविंद्र जडेजा की पारी ने मुकाबले को रोमांचक बना दिया था, लेकिन टीम इंडिया फाइनल तक नहीं पहुंच पाई। भारतीय टीम 240 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र 221 रन पर ही आउट हो गई थी। न्यूजीलैंड का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड के बीच हुआ था, जिसे इंग्लैंड ने जीता था।