For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अनुष्का शर्मा और अपने बीच प्रतियोगिता को लेकर ये बात बोले कोहली

कई बाद देखने में आता है कि बेहद सफल पति-पत्नी के बीच में ईगो जैसी चीजें घर कर लेती है और दोनों में ही एक अस्वस्थ सी प्रतियोगिता शूरू हो जाती है। कोहली ने इस बारे में बात करते हुए साफ किया।

नई दिल्ली। इसमें कोई शक नहीं है एक कपल के रूप में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय है। सोशल मीडिया पर जैसे ही इनकी साथ में कोई तस्वीर आती है तो उसको कुछ ही घंटों में लाखों लोग देख चुके होते हैं। पिछले साल 11 दिसंबर को इटली में शादी करने वाले विराट और अनुष्का अपने वैवाहिक जीवन के साथ प्रोफेशनल जीवन को बखूबी निभा रहे हैं। दोनों ही अपने क्षेत्रों में शानदार काम कर रहे हैं।

कई बाद देखने में आता है कि बेहद सफल पति-पत्नी के बीच में ईगो जैसी चीजें घर कर लेती है और दोनों में ही एक अस्वस्थ सी प्रतियोगिता शूरू हो जाती है। कोहली ने इस बारे में बात करते हुए साफ किया कि उनका अपनी पत्नी से किसी फिल्ड में कोई कंपीटिशन नहीं है। कोहली एक क्रिकेटर है तो अनुष्का बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्री होने के साथ ही फिल्म निर्माण जैसे क्षेत्रों में सक्रिय है।

कोहली का कहना है कि उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा एक स्थापित अभिनेत्री हैं और उनका अपना नजरिया है। मुझे किसी भी स्तर पर नहीं लगा कि हमारे बीच किसी तरह की कोई प्रतियोगिता है। जब लोग चर्चित हो जाते हैं तो अनेक लोगों को उनके बारे में बात करने का मौका मिल जाता है।

उन्होंने कहा कि अनुष्का प्रोफेशनल है और मुंबई में लंबे समय से काम कर रही हैं। वह एक स्थापित अभिनेत्री और देश की बड़ी सेलिब्रिटी हैं। हमारे बीच किसी भी तरह की प्रतियोगिता के लिए जगह है क्योंकि हम दोनों ही चीजों को लेकर बहुत प्रोफेशनल हैं।' गौरतलब है कि विराट और अनुष्का की शादी 11 दिसंबर 2017 को इटली में हुई थी।

Story first published: Sunday, November 11, 2018, 16:41 [IST]
Other articles published on Nov 11, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+