For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'सिर्फ प्यार है और कुछ नहीं' सालगिरह माैके पर कोहली ने अनुष्का संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के शादी के 2 साल पूरे हो चुके हैं। कोहली ने बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा संग 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की। कोहली फिलहाल विंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ टी20 सीरीज में व्यस्त हैं, लेकिन बावजूद इसके उन्होंने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ प्यार जताते हुए दूसरी सालगिरह पर एक रोमांटिक तस्वीर सांझा की। अनुष्का का साथ मिलने के बाद कोहली का क्रिकेट करियर भी बंदूक से निकली गोली तरह तेजी से आगे बढ़ा जिस दाैरान उन्होंने कई बड़े कारनामे कर दिखाए। कोहली ने अनुष्का से शादी घर से मर्जी के नहीं बल्कि अपने फैसले से की थी।

यूं जताया प्यार

यूं जताया प्यार

कोहली ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "वास्तव में सिर्फ प्यार है और कुछ नहीं। और जब भगवान आपको उस व्यक्ति के साथ आशीर्वाद देते हैं जो आपको हर रोज एहसास कराता है, तो आपके पास बस एक भावना है, आभार।" अनुष्का पर हाल ही में फारुख इंजीनियर ने दावा किया था कि इंग्लैंड में आयोजित हुए विश्व कप के दौरान भारतीय चयन समिति के सदस्य अपना काम करने के बजाय कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा को चाय परोसते नजर आ रहे थे। फारुख की इस टिप्पणी का जवाब देते हुए कोहली ने कहा था कि अपनी बात पर सभी का ध्यान खींचने के लिये मशहूर लोगों के नाम का सहारा लेना आम बात हो गई है। अगर आपको चयनकर्ताओं के बारे में कुछ कहना है तो कहिये लेकिन ऐसा करते हुए अनुष्का का नाम बीच में घसीटने की क्या जरूरत है।

शादी में आया था करोड़ों में खर्च

शादी में आया था करोड़ों में खर्च

विराट-अनुष्का की शादी में सिर्फ उनका परिवार ही शामिल था। शादी के लिए 50 खास मेहमानों को ही न्योता दिया गया था। यहां एक व्यक्ति के एक हफ्ते रुकने का खर्च करीब एक करोड़ रुपए है। इस हिसाब से देखें तो विराट और अनुष्का की शादी के लिए मेहमानों को ठहराने में ही 45-50 करोड़ रुपए का खर्च आया। अनुष्का-विराट की वेडिंग को इंडियन टच देने के लिए शहनाई, ढोल ताशे और भंगड़े का भी इंतजाम किया गया था। अनुमान लगाया गया था कि अनुष्का-विराट की शादी में 75-100 करोड़ रुपए तक खर्च हुए होंगे।

ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

कोहली और अनुष्का की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। अपने रिश्तों को लेकर दोनों कई बार सुर्खियों में बने रहे। इनकी जो पहली मुलाकात हुई थी वो एक शैंपू के विज्ञापन के दाैरान हुई थी। 2013 में एक शैंपू के विज्ञापन के लिए शूटिंग दाैरान अनुष्का और विराट मिले थे। दोनों ने मिलकर विज्ञापन तैयार किया था। इसके बाद दोनों में डेटिंग का सिलसिला शुरू हुआ। 2014 के साउथ अफ्रीका टूर के दौरान तब इन अफवाहों को बल मिला जब अनुष्का जहां इंडियन क्रिकेट टीम ठहरी थी उस होटल में देखी गईं। इसके बाद मुंबई में विराट कोहली अनुष्का शर्मा को अपनी कार में उनके घर छोड़ते हुए भी नजर आए थे।

न्यूजीलैंड की गलियों में आए अकेले नजर

न्यूजीलैंड की गलियों में आए अकेले नजर

अफेयर की खबरों ने जोर उस दाैरान पकड़ा जब फरवरी 2014 को दोनों न्यूजीलैंड की गलियों में एक-दूसरे का हाथ पकड़ते हुए अकेले नजर आए। दोनों की इस दाैरान की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थी। इस दाैरान भी भारतीय टीम दाैरे पर थी, लेकिन कोहली अकेले अनुष्का के साथ शहर में घूमते दिखे। इसके बाद जब अनुष्का श्रीलंका में अपनी फिल्म 'बॉन्बे वेलवेट' की शूटिंग के दौरान गई थी, तब वह कोहली को उनके 26 वें जन्म दिवस पर बधाई देने के लिए उदयपुर आई थीं।

फिर सरेआम दिया था प्लाइंग किस

फिर सरेआम दिया था प्लाइंग किस

अफवाहें ज्यादा फैली तो 2014 के अंत में उन्होंने यह घोषणा कर ही दी कि वह एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस दौरान 2014 में ही श्रीलंका के खिलाफ एक मैच दौरान जब विराट कोहली ने शतक लगाया तो दर्शकों के बीच बैठी अनुष्का शर्मा की तरफ उन्होंने फ्लाइंग किस दिया था। तब से यह बात साफ हो गई थी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं विराट कोहली ने भी खुलकर कहा कि हां हम किसी से कुछ भी छिपाएंगे नहीं, क्योंकि हम आम इंसान हैं आम इंसान की तरह हमें अपने रिलेशन छिपाने की जरूरत नहीं है। इसके बाद विराट और अनुष्का कई तरह के विज्ञापन में भी दिखे। विराट और अनुष्का ने मान्यवर के एक विज्ञापन में साथ काम किया। ये विज्ञापन एक शादी की थीम पर आधारित था, जिसमें दोनों एक दूसरे से प्यार भरे वादे करते नजर आए। उनके विज्ञापन का यह वीडियो काफी वायरल हुआ और लोगों ने दोनों को काफी पसंद भी किया।

बता दें कि अनुष्का शर्मा फिलहाल फिल्म इंडस्ट्री से थोड़ी दूर नजर आ रही हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'जीरो' रही थी, इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के साथ कैटरीना कैफ और शाहरुख खान ने भी मुख्य भूमिका निभाई। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थी। फिल्मों से इतर एक्ट्रेस अपनी फोटो और वीडियो को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं।

Story first published: Wednesday, December 11, 2019, 11:37 [IST]
Other articles published on Dec 11, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+