Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोहली ने शेयर की दशक की कंपेरिजन फोटो, फ्लिप फ्लॉप से हुई शुरूआत यूं पहुंची प्यूमा ब्रांड तक

नई दिल्ली। विजडन ने हाल ही में उन टीमों व खिलाड़ियों के नाम घोषित किए जो दशक के सबसे बेस्ट हैं। वहीं कप्तान विराट कोहली ने इस माैके पर दशक की कंपेरिजन फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की। इस तस्वीर में वह फ्लिप फ्लॉप के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह एक प्यूमा ब्रांड के शूज हाथ में लिए दिखाई दे रहे हैं। कोहली ने इस तस्वीर को शेयर कर दर्शाया कि आखिर उनके लिए पिछले दस साल का सफर कहां से शुरू हुआ था और आज कहां आकर खड़ा हुआ है।

कोहली ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ''दशक की शुरूआत फ्लिप फ्लॉप के साथ हुई, अब दशक के अंत में हम यहां तक पहुंच गए हैं @Pumacricket!" कप्तान कोहली ने फरवरी 2017 में प्यूमा ब्रांड के साथ 100 करोड़ की डील की थी। वह इतनी बड़ी डील करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने थे। कोहली ने 8 साल के लिए जर्मन कंपनी प्यूमा से अनुबंध किया हुआ है।

बता दें कि कोहली ने इस दशक वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। उन्होंने दशक में 11,126 रन बनाए हैं, वहीं सबसे ज्यादा 42 शतक के अलावा 52 अर्धशतक भी जमाए हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा 35 बार मैन ऑफ द मैच और 7 बार मैन ऑफ द सीरीज अवार्ड भी अपने नाम किया ।भारतीय कप्तान 1 जनवरी 2010 से 31 दिसंबर 2019 के बीच क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी रहे। कोहली ने इन 10 सालों में 431 पारियां खेलते हुए 57.58 की औसत और 80 से ज्यादा के स्ट्राईक रेट से 20960 रन बनाए।

कोहली को मशहूर मैगजीन 'द क्रिकेटर' ने पिछले एक दशक का बेस्ट क्रिकेटर चुना है। मैगजीन ने पिछले दस वर्षों में शानदार प्रदर्शन करने वाले 50 क्रिकेटरों की सूची तैयार की है जिसमें पुरुष और महिला दोनों क्रिकेटर शामिल हैं।

Story first published: Friday, January 3, 2020, 14:03 [IST]
Other articles published on Jan 3, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+