For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDVSAUS : दो मिनट के मौन रखने के दौरान भड़के कोहली, दर्शकों को ऐसे कराया चुप

आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ी पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को याद करते हुए दिखाई दिए। खिलाड़ियों ने अपने कधों पर काली पट्टी बांधी थी और मैच के...

नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ी पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को याद करते हुए दिखाई दिए। खिलाड़ियों ने अपने कधों पर काली पट्टी बांधी थी और मैच के शुरू होने से पहले दो मिनट का माैन रखा। लेकिन इस दाैरान कप्तान विराट कोहली उन दर्शकों पर नाराजगी जाहिर करते दिखे जो माैन के समय शोर मचा रहे थे।

ऐसे कराया चुप

ऐसे कराया चुप

दरअसल, सोशल मीडिया पर कोहली की एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वह माैन के समय शोर मचा रहे दर्शकों को चुप कराते दिखाई दिए। हालांकि कोहली ने मुंह से कुछ नहीं बोला, लेकिन उंगली रखकर दो मिनट के लिए सबसे शांत करने की अपील की। उस समय जवानों के सम्मान में जब दोनों टीम मौन रखकर खड़ी थीं, तब क्राउड से शोर आ रहा था। इनमें से कुछ लोग भारत माता की जय के नारे भी लगा रहे थे।

आईपीएल में भी नहीं दिखेगा डांस

आईपीएल में भी नहीं दिखेगा डांस

वहीं बीसीसीआई ने हमले में शहीद हुए जवानों के सम्मान के लिए इस बार आईपीएल की ओपनिंग सेरेमेनी ना करवाने का फैसला लिया है। यानि कि हर साल की तरह दर्शकों को बाॅलीवुड हसीनाओं का डांस देखने को नहीं मिलेगा। बीसीसीआई ने साफ किया है कि जो पैसा सेरेमेनी में खर्च होना था वो सब शहीदों के परिवारों में बांटा जाएगा। आईपीएल 23 मार्च को शुरू होना है जिसका पहले 17 मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह शेड्यूल 5 अप्रैल तक है।

T-20 क्रिकेट में युवराज के बाद धोनी के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकाॅर्ड

हमले में शहीद हुए थे 40 जवान

हमले में शहीद हुए थे 40 जवान

बता दें कि 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में CRPF की बस पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में भारत के 40 जवान शहीद हो गए थे। यह हमला सीआरपीएफ के काफिले पर किया गया था। हमला आदिल डार नाम के शख्स ने किया था। वह दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में काकापोरा गांव का रहने वाला था। इस भयानंक हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान की गोद में रहकर आतंकी संगठन चलाने वाले जैश-ए-मुहम्मद ने ली है। इस हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के खेल संबंध और बिगड़ते नजर आ रहे हैं।

Story first published: Monday, February 25, 2019, 11:05 [IST]
Other articles published on Feb 25, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+