Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आज शाम तक बीसीसीआई करे टीम इंडिया के कोच की घोषणा- विनोद राय

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी ऑफ एडवाइजर्स यानी सीओए ने टीम इंडिया के नए कोच के गठन पर बीसीसीआई को आज शाम तक फैसला देने को कहा है। सीओए ने बीसीसीआई को निर्देश दिया है कि वह आज शाम तक टीम इंडिया के कोच के नाम की घोषणा करे। बीसीसीआई की सीएसी यानि क्रिकेट एडवायजरी कमेटी टीम इंडिया के नए कोच का चुनाव करेगी, इस कमेटी में सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण हैं।

इसे भी पढ़ें- पूर्व कैप्टन गांगुली ने फेंकी कप्तान कोहली को 'गुगली', क्या होगा शास्त्री का?

कोच की नियुक्ति में देरी नहीं

कोच की नियुक्ति में देरी नहीं

सीएसी ने सोमवार को अपनी प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि उसे नए कोच की नियुक्ति के लिए और समय चाहिए, लेकिन सीएसी के रूख से अलग सीओए के मुखिया विनोद राय ने टीम इंडिया के नए कोच की नियुक्ति में कोई देर नहीं चाहते है, उन्होंने तल्ख तेवर दिखाते हुए बीसीसीआई को आज शाम तक नए कोच की घोषणा करने का निर्देश दिया है।

गांगुली ने मांगा था अतिरिक्त समय

गांगुली ने मांगा था अतिरिक्त समय

गौरतलब है कि सौरव गांगुली ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेस में कहा था कि हम विराट कोहली से बात करना चाहते हैं, एक बार वह अमेरिका से वापस आ जाए, तो हम तीनों लोग उनसे बात करेंगे, इसके साथ ही अन्य संबंधित लोगों से भी बात की जाएगी। हम उन्हें बताना चाहते हैं कि कोच एक अलग तरीके से काम करना चाहते हैं, ऐसे में एक बार जब सब लोग इस बात के लिए सहमत हो जाए तो हम टीम के नए कोच की घोषणा कर देंगे। उन्होंने कहा कि नया कोच आने वाले 2019 के विश्वकप तक के लिए टीम का कोच होगा।

रवि शास्त्री सबसे आगे

रवि शास्त्री सबसे आगे

जिस तरह से गांगुली ने प्रेस कांफ्रेंस में बयान दिया, उसे देखते हुए लग रहा है कि टीम श्रीलंका के खिलाफ सीरीज बिना कोच के खेलेगी। लेकिन सीएसी के रुख से अलग सीओए के मुखिया विनोद राय, विक्रम लिमाए और डियाना एडुल्जी ने बोर्ड को साफ किया है कि वह नए कोच की घोषणा करे। आपको बता दें कि टीम इंडिया के कोच के पद के लिए रवि शास्त्री, वीरेंद्र सहवाग, टॉम मूडी, रिचर्ड पाइबस, लालचंद राजपूत ने आवेदन किया है।

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद नहीं है कोई कोच

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद नहीं है कोई कोच

टीम इंडिया के मुख्य कोच का पद चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से खाली पड़ा है, जब अनिल कुंबले ने विराट कोहली से विवाद के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। विराट कोहली और अनिल कुंबले के बीच विवाद के बाद अनिल कुंबले ने वेस्टइंडीज टूर से पहले ही इस्तीफा दे दिया था। कुंबले के इस्तीफा देने के बाद से ही कोच का पद खाली पड़ा है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+