आईपीएल में केकेआर का विज्ञापन करेगी सैनसुई
मुम्बई| रोमांच और ग्लैमर का खेल आईपीएल 8 इस महीने के 8 तारीख से शुरू होने जा रहा है। इसलिए विज्ञापन कंपनियां आईपीएल टीमों से जुड़ने की दिन-रात कोशिश कर रही हैं।
इसी सिलसिले में जापानी इलेक्ट्रॉनिक कम्पनी-सैनसुई ने शनिवार को लगातार दूसरे साल इंडियन प्रीमियर लीग टीम कोलकाता नाइट राइर्ड्स (केकेआर) का प्रायोजक बनने की घोषणा की। कोलकाता में 8 अप्रैल से शुरू हो रहे आईपीएल के आठवें संस्करण में सैनसुई का लोगो केकेआर टीम के खिलाड़ियों की जर्सी के पिछले हिस्से पर लिखा होगा।
केकेआर टीम इस साल खिताब बचाने उतरेगी। इस टीम ने गौतम गम्भीर के नेतृत्व में अब तक दो बार आईपीएल खिताब जीता है। इस टीम के सहमालिक सुपरस्टार शाहरूख खान और जूही चावला है। पिछली बार खिताब जीतने के बाद कोलाकाता सरकार ने पिछली बार टीम को औaर शाहरूख खान, जूही को सम्मानित किया था।देखते हैं इस बार केकेआर क्या कमाल करती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
