क्रिकेटर सचिन ने किया शादी का ऐलान, शेयर किया खास वीडियो...
मुंबई। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा की सगाई को लेकर भले ही सस्पेंस कायम हो, लेकिन नए साल पर एक क्रिकेटर शादी करने जा रहा है। इस क्रिकेटर ने अपनी शादी के ऐलान का खास तरीका अपनाते हुए खास वीडियो जारी किया है। विराट कोहली के कप्तानी वाले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ी सचिन बेबी जनवरी में शादी करने जा रहे हैं। उनकी शादी अन्ना चांडी से होगी। केरल के क्रिकेटर सचिन बेबी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में आरसीबी की ओर से खेलते हैं। उन्होंने करीब एक साल से डेट कर रहे अपनी महिला मित्र अन्ना चांडी से शादी की योजना बनाई है। उनके साथ शादी का ऐलान करने के लिए खास वीडियो बनाया गया जिसे कोकोनट वेडिंग्स ने पोस्ट किया है।
5 जनवरी को है आरसीबी के खिलाड़ी सचिन बेबी की शादी
इस वीडियो की शुरूआत में केरल क्रिकेट एसोसिएशन, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सचिन तेंदुलकर फैन्स को धन्यवाद किया गया है। इसके बाद एक स्टेडियम का सीन आता है। सचिन बेबी आरसीबी की ड्रेस में हैं और बैटिंग के लिए तैयार होते हैं। पीछे सचिन तेंदुलकर की तस्वीर लगी हुई है। वो उस तस्वीर को देखते हैं फिर तैयार होकर मैदान में उतरते हैं। जहां उनके सामने गेंदबाजी करती हैं अन्ना चांडी। अन्ना चांडी गेंद फेंकती हैं और सचिन बेबी आउट हो जाते हैं। इस तरह से ये जताने की कोशिश की गई है कि अन्ना ने सचिन बेबी को आउट कर दिया।
इसे भी पढ़ें:- जब पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को बंदूक की नोंक पर लिया गया
आखिर में दोनों ही एक-दूसरे को खास अंदाज में प्यार का इजहार करते हैं। आखिर में उनकी शादी की डेट सामने आती है। उनकी सगाई हो चुकी है और शादी का कार्यक्रम 5 जनवरी 2017 को थोडूपुझा के संत सेबेस्टियन चर्च में है। बता दें कि सचिन बेबी 2015 में आरसीबी में शामिल हुए। उन्होंने 11 मैच में 119 रन बनाए हैं। इससे पहले वो राजस्थान रॉयल्स में थे। सचिन ने केरल के लिए डेब्यू 2009 में किया। राज्य की ओर से खेलते हुए 47 मैच खेले हैं। उन्होंने 2092 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं। अन्ना चांडी बीडीएस ग्रेजुएट हैं। देखिए खास वीडियो...
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
