44 सालों बाद स्पेन ने जीता यूरो कप
विएना, 30 जूनः स्पेन ने जर्मनी को 1-0 से हराकर फुटबाल की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता यूरो कप 2008 जीत ली है। सन 1964 के बाद यह पहला मौका है जब स्पेन ने कोई बड़ी फुटबाल प्रतियोगिता जीती है। उस समय भी स्पेन ने यूरो कप का खिताब जीता था।
मैच का इकलौता गोल करने का गौरव हासिल करने वाले फर्नाडो टोरेस ने कहा, "मैं अपनी पहली बड़ी जीत पर बेहद खुश हूं और आशा करता हूं कि हम अभी और बड़ी प्रतियोगिताओं में जीत हासिल करेंगे। हम एक टीम के रूप में विकसित हुए हैं और दो साल बाद ही हमें विश्वकप खेलना है।"
जर्मनी के कोच जोकिम लोव ने हार को उदारतापूर्वक स्वीकार करते हुए कहा कि उनकी टीम श्रेष्ठ टीम से यह मुकाबला हारी है। लोव ने कहा, "मैंने खिलाड़ियों से कहा कि हार से निराश होने की आवश्यकता नहीं है। हम फाइनल तक पहुंचे और यह कोई आसान काम नहीं है।"
खेल के शुरुआती दौर में जर्मनी ने हमलों की शुरुआत की। धीरे-धीरे स्पेन ने मुकाबले पर पकड़ बनाई और अंतत : 33 वें मिनट में टोरेस ने अपनी टीम को निर्णायक बढ़त दिला दी।
दूसरे हाफ में जर्मनी ने स्पेन की बढ़त खत्म करने की तमाम कोशिशें कीं लेकिन उसे सफलता नहीं मिली और आखिरकार स्पेन ने 44 साल बाद एक बार फिर यूरो कप का खिताब जीत लिया।
स्पेन के प्रधानमंत्री जोस लुइस रोड्रिग्ज जपातेरो ने देश की फुटबाल टीम द्वारा यूरो कप जीतने को लोकतंत्र से जोड़ते हुए उसे 2010 में होने वाले विश्वकप के लिए तैयार रहने को कहा है। यूरो कप का फाइनल देखने यहां आए जपातेरो ने कहा, "यह एक विशेष सम्मान है। मुझे यकीन है कि मैं देश का पहला लोकतांत्रिक प्रधानमंत्री हूं जिसके कार्यकाल में टीम ने यह सम्मान हासिल किया है।"
जपातेरो ने ड्रेसिंग रूम में जाकर टीम के साथ जीत का जश्न मनाया। गौरतलब है कि इससे पहले स्पेन ने 1964 में यह प्रतियोगिता जीती थी। मैड्रिड में खेले गए उस फाइनल में स्पेन के तत्कालीन तानाशाह शासक फ्रांसिस्को फ्रांको मौजूद थे। फ्रांको ने सन 1939 से 1975 में अपनी मृत्यु निसतक स्पेन पर शासन किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि अभी टीम को विश्वकप में भाग लेना है और उन्हें उम्मीद है कि टीम वहां भी अच्छा प्रदर्शन करेगी। समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार स्पेन के शासक जुआन कार्लोस ने भी विएना में फाइनल मैच का लुत्फ उठाया। वह भी अपने देश की जीत को लेकर रोमांचित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications